---Advertisement---

तो क्या यह हसीना बनेंगी Priyanka Chopra की भाभी! भाई सिद्धार्थ के इस पोस्ट को देख फिर उड़ी अफवाहें

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नीलम को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों को देख फैंस हैरान रह गए क्योंकि इस बर्थडे सेलिब्रेशन में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 5, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि इस बार वजह कुछ और है।जी हां, दरअसल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई है। ऐसे में ये तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर प्यार लुटाया है।

सिद्धार्थ ने कहीं ये बात

दरअसल यह तस्वीर नीलम के बर्थडे सेलिब्रेशन से है जिसमें ग्रीन ड्रेस में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं लोगों की निगाहें प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा पर अटक गई जो इस सेलिब्रेशन को ज्वाइन कर रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा के भाई ने लिखा, “इस अद्भुत व्यक्ति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। दोस्तों से लेकर शुभचिंतकों तक आपके जीवन में कुछ सबसे अच्छे लोग हैं और हम आपको अपने साथ पाकर बेहद खुश हैं। आपको शुभकामनाएं कि आपका वर्ष अब तक का सबसे महान वर्ष हो। नए दशक 30 में आपका स्वागत है जन्मदिन वाली लड़की।”

प्रियंका चोपड़ा की मां भी है नीलम के करीब

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो इसमें नीलम ग्रीन ड्रेस में खास दिन को एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। उनके सामने केक की भरमार लगी हुई है। नीलम 30 की हो चुकी है और इस बर्थडे सेलिब्रेशन में खास दोस्तों और करीबियों के साथ पोज देती हुई दिखाई दी। इस दौरान वह प्रियंका चोपड़ा की मां की झलक भी देखने को मिली है।

कई सालों से साथ हैं सिद्धार्थ और नीलम

कई सालों से सिद्धार्थ और नीलम का नाम साथ में जोड़ा जाता है। हालांकि यह अब तक महज एक अफवाह ही बताया जा रहा है और दोनों दोस्त कहते हैं। दरअसल नीलम उपाध्याय साउथ की एक एक्ट्रेस है और उन्हें कई दफा प्रियंका चोपड़ा की फैमिली के साथ स्पॉट किया गया। वहीं जहां तक प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की बात करें तो उनकी पहले दो बार सगाई टूट चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment