---Advertisement---

Priyanka Chopra निक जोनस संग कैलिफोर्निया में मालती के सामने सनबाथ लेती आई नजर, वाराणसी एक्ट्रेस से नहीं हटी पति की नजर, देखें 20 झलक

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ अलग-अलग झलकियां शेयर की है जो चर्चा में है। आइए देखते हैं क्यों सुर्खियों में आ गई एक्ट्रेस और क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2025 3:01 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा काम में चाहे कितनी भी व्यस्त क्यों ना हो लेकिन अपने फैमिली के साथ एंजॉय करने में कभी भी पीछे नहीं रहती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सनसनी मचा दी जहां वह अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ एंजॉय करती हुई नजर आई है। वाराणसी फिल्म की शूटिंग को लेकर फिलहाल प्रियंका काफी व्यस्त चल रही है और उन्हें बार-बार भारत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बीच कैलिफोर्निया में अपने परिवार के साथ वह खास समय व्यतीत की झलक दिखाती हुई नजर आई जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यहां मालती मेरी चोपड़ा जोनस भी दिखाई दे रही हैं।

Prinka Chopra हैप्पी थैंक्सगिविंग कहकर हुई इमोशनल

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने 20 झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है जहां उन्होंने लिखा ” थोड़ी देर के लिए घर वापस कभी-कभी मैं खुद को अपने आसपास की सुंदरता अजूबे और प्यार को देखकर हैरान रह जाती हूं. मैं सेहत खुशी साथ और जिंदगी की उन सभी छोटी-छोटी खुशियों के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्हें हम कभी-कभी हल्के में ले लेते हैं। मैं अपने परिवार, दोस्तों, टीम और उन सभी का शुक्रगुजार हूं जो इस क्रेज़ी राइड को आसान बनाते हैं। इतना लंबा समय घर से दूर बिताने के बाद में खुद को याद दिला रही हूं कि जिंदगी की सबसे अच्छी चीजों में से एक है अपने प्रिय जनों के साथ रहना हैप्पी थैंक्सगिविंग सभी को।”

घर से दूर प्रियंका अपनों को करती हैं मिस

इन तस्वीरों और फोटोज को देखने के साथ प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया कि ये झलक लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया का है। ऐसे में उन्होंने यह भी बताया कि कैसे घर से दूर रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने बच्चे और पति के साथ-साथ अपनी टीम को भी मिस करती है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किए हैं।

पति और बेटी के साथ प्रियंका चोपड़ा की मस्ती

फैंस ने प्रियंका चोपड़ा पर प्यार लुटाया है जहां वह अपने पति के साथ कभी रोमांस करती दिखती है तो कभी मालती के साथ एंजॉय करती हुई नजर आती है। तस्वीर में प्रियंका मालती और निक जोनस सन बाथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। जहां निक प्रियंका की तरफ देखे जा रहे हैं तो वहीं एक झलक में प्रियंका भी अपनी मां के साथ खुश दिखाई देती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ वाराणसी में नजर आने वाली हैं जो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026