---Advertisement---

देसी गर्ल का नमस्ते! फंकी लुक और आंखों में चश्मा इस अंदाज में दिखीं Priyanka Chopra, क्या वरुण-सामंथा को करने आई सपोर्ट?

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह भारत वापस लौटी है। उन्हें देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है खास

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2024 6:15 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर भारत आई हैं और उनका वीडियो एयरपोर्ट से खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस का यह फंकी अवतार लोगों को दीवाना बना देने के लिए काफी है। वहीं दूसरी तरफ वह अपने अंदाज से पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोरने में भी कामयाब हुई है। प्रियंका एक बार फिर भारत आगमन के बाद फैंस के बीच चर्चा में है। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है खास।

Priyanka Chopra का स्टाइलिश लुक

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वह व्हाइट क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट में नजर आ रही हैं। चश्मे से वह अपने लुक को स्टाइलिस्ट टच दे रही है और कैप को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके इस लुक की जितनी तारीफ की जाए वह कम है लेकिन यह सच है कि उनका यह स्टाइलिश अंदाज वाकई दिलकश है जिसमें वह नेचुरल लुक में अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब। वह एक बार फिर स्टाइल गोल देकर लोगों का दिल जीत गई।

Priyanka Chopra के अंदाज ने जीता लोगों का दिल

प्रियंका चोपड़ा इस दौरान पैपराजी से हाथ जोड़कर नमस्ते करती है और बताती है कि वह दो दिनों के लिए भारत आई हैं। हालांकि वह भारत किस लिए आई है इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कहां जा रहा है कि शायद वह वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी को प्रमोट करने के लिए आई है क्योंकि यह उनकी वेब सीरीज का हिंदी वर्जन है।

Hollywood में एक्टिव है Priyanka Chopra

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द The Bluff में नजर आने वाली है तो दूसरी तरफ उनकी पाइपलाइन में Citadel 2 भी है जिसके लिए फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karisma Kapoor

जून 25, 2026

Goiter

जून 24, 2026

Vitamin D

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Thalapathy Vijay

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026