---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 13: कमाई में पिछड़े Allu Arjun लेकिन वर्ल्डवाइड लहरा रहे परचम, Prabhas के फैंस को जल्द लग सकता है झटका

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 13: 13वें दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म की कितनी हुई कमाई, क्या बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे अल्लू, वीकेंड तक 1500 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाएगी पुष्पा 2 यह देखना होने वाला है दिलचस्प लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह प्रभास के फैंस के लिए झटके से कम नहीं होगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 18, 2024 10:58 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 13
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 13: ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) का जलवा लगातार बरकरार है और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म हर दिन कमाई के मामले में एक अलग माइलस्टोन साबित कर रही है। हालांकि बीते 2 दिन से कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इस सब के बावजूद उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन निश्चित तौर पर किसी रिकॉर्ड से कम नहीं होने वाला है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई भी छप्परफाड़ हो रही है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या ‘बाहुबली 2’ को मात देकर यह फिल्म दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। इस सब के बीच आइए जानते हैं आखिर क्या रहा Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 13।

ओपनिंग डे के बाद Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 13

जहां तक Allu Arjun की Pushpa 2 की 13वें दिन की कमाई की बात करें तो 24.25 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर गया है। ओपनिंग डे पर 164.25 करोड रुपए का तूफानी आंकड़ा पार किया था। जहां इस फिल्म ने हिंदी में 70.3 करोड रुपए की कमाई की तो तेलुगु भाषा में 80.3 करोड रुपए, तमिल भाषा में 7.7 करोड रुपए की कमाई हुई तो कन्नड़ भाषा में 1 करोड़, इस सबसे परे मलयालम भाषा में फिल्म की कमाई 4.95 करोड़ रुपये रहे। ओपनिंग दिन के बाद हर दिन एक नए रिकॉर्ड को कायम करने में कामयाब रही है। निश्चित तौर पर भारत में 953 करोड़ की कमाई अपने आप में बहुत बड़ी बात है और काफी हद तक संभव है कि यह फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ के कलेक्शन को पार कर ले। अगर ऐसा होता है तो यह पुष्पा के लिए एक और रिकॉर्ड होगा।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 13: Allu Arjun की हर भाषा में जानिए अब तक की कमाई

तेलुगु- 290.9 करोड़ रुपये
हिंदी- 591.1 करोड़ रुपये
तमिल- 50.65 करोड़ रुपये
मलयालम- 13.78 करोड़ रुपये
कन्नड़- 6.87 करोड़ रुपये

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 13 के बाद हर दिन की कमाई

प्रीमियर (बुधवार): 10.65 करोड़ रुपये
दिन 1 (पहला गुरुवार) : 164.25 करोड़ रुपये
दिन 2 (पहला शुक्रवार) : 93.8 करोड़ रुपये
दिन 3 (पहला शनिवार) 119.25 करोड़ रुपये
दिन 4 (पहला रविवार): 141.05 करोड़ रुपये
दिन 5 (पहला सोमवार): 64.45 करोड़ रुपये
दिन 6 (पहला मंगलवार): 51.55 करोड़ रुपये
दिन 7 (पहला बुधवार): 43.35 करोड़ रुपये
दिन 8 (दूसरा गुरुवार): 37.45 करोड़ रुपये
दिन 9 (दूसरा शुक्रवार): 36.4 करोड़ रुपये
दिन 10 (दूसरा शनिवार): 63.3 करोड़ रुपये
दिन 11 (दूसरा रविवार): 76.6 करोड़ रुपये
दिन 12 (दूसरा सोमवार): 26.95 करोड़ रुपये
दिन 13 (दूसरा मंगलवार): 24.25 करोड़ रुपये
कुल कमाई (अब तक): 953.3 करोड़ रुपये रुपये

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 13 के बाद वीकेंड का है Allu Arjun के फैंस को इंतजार

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने दुनिया भर में अपना जलवा दिखाया है। ऐसे में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कमाई 1,336.2 करोड रुपए बताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो काफी हद तक संभव है कि इस वीकेंड तक फिल्म 1500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। वहीं देखने वाली बात यह होगी कि क्या फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन बाहुबली 2 को मात दे पाती है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1787 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026