---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 25: क्या 11 हफ्ते तक कमाने वाली Aamir Khan की Dangal को 2025 में Allu Arjun दें पाएंगे शिकस्त, वर्ल्डवाइड हुई इस कतार में शामिल!

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 25: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' कमाई के मामले में 25वें दिन भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही है। फिल्म का कलेक्शन निश्चित तौर पर आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं आखिर 'दंगल' से कितनी दूर है 'पुष्पा 2'।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 30, 2024 10:51 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 25
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 25: पुष्पा 2 द रूल फिलहाल अपनी कमाई से लोगों को चौंका रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म की चौथे रविवार की कमाई जानने के बाद एक बार फिर फैंस खुशी से उछलने लगेंगे। सुकुमार निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा कर रखी है। यह सच है कि वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ और Aamir Khan की Dangal को पटखनी देने के लिए तैयार है। जहां वर्ल्डवाइड यह पहले ही 1700 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है तो भारत में भी इसकी कमाई हर किसी को हैरान कर देने के लिए काफी है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे 11 हफ्ते तक कमाई करने वाली दंगल को सिर्फ 4 हफ्ते में टक्कर दे रही है पुष्पा 2।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 25: देखें किस भाषा में दर्शकों ने की प्यार की बरसात

चौथे रविवार यानी 25वें दिन Pushpa 2 The Rule की कमाई की बात करें तो इसने 16 करोड़ रुपए छापे हैं जिसमें तेलुगु में इस फिल्म की कमाई 2.75 करोड़ रुपए रही तो हिंदी में 12.75 करोड़, तमिल भाषा में 0.45 करोड़ रुपए तो कन्नड़ में 0.04 करोड़, मलयालम भाषा में इस फिल्म की कमाई 0.01 करोड़ रुपए रही है। 25 दिन होने के बावजूद सिनेमाघरों लोगों की हुजूम देखने को मिल रही है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 25 के बाद इतनी हुई है Allu Arjun की कमाई

तेलुगु भाषा: 324.99 करोड़ रुपये
हिंदी भाषा: 753.9 करोड़ रुपये
तमिल भाषा: 56.75 करोड़ रुपये
कन्नड़ भाषा: 7.6 करोड़ रुपये
मलयालम भाषा: 14.11 करोड़ रुपये
कुल कमाई: 1157.35 करोड़ रुपये

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 25 के बाद वर्ल्डवाइड कमाई पर बनी रहेगी नजर

फ़िल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने 1709.63 करोड रुपए की कमाई कर ली है। ऐसे में बहुत जल्द से एस एस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को मात दे सकती है जो फिलहाल दूसरे नंबर पर कमाई के मामले में शुमार है। वर्ल्ड वाइड प्रभास की इस फिल्म ने कमाई में एक रिकॉर्ड अपने नाम की है। वहीं दुनिया भर में 2000 से ज्यादा की कमाई करने वाली आमिर खान की दंगल को क्या 2025 में पुष्पा 2 मात दे पाएगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 25 के बाद इस मामले में Allu Arjun हैं Aamir Khan की दंगल से आगे

जहां तक आमिर खान की दंगल की बात करें तो चौथे हफ्ते इस फिल्म का कलेक्शन 15.08 करोड़ रुपए रहा था जहां हिंदी में इसने 14.66 करोड़ रुपए की कमाई की थी तो तमिल में फिल्म का कलेक्शन 0.42 करोड़ रुपए रहा। दंगल की कमाई 25 में दिन 1.37 करोड़ रुपए रही थी जिसमें हिंदी में एक पॉइंट 32 करोड़ तो तमिल में 0.05 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। निश्चित तौर पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रूल’ से काफी कम है।

वहीं इस फिल्म का कलेक्शन भारत में 387.38 करोड रुपए रहा था और हिंदी में इसने 374.43 करोड रुपए की कमाई की थी। तमिल भाषा में 11.81 करोड़ तो तेलुगु में 1.14 करोड़ रुपए छापे थे लेकिन जब पुष्पा 2 से इसकी तुलना करें तो फिलहाल अल्लू अर्जुन काफी आगे आ चुके हैं। हालांकि वर्ल्डवाइड अभी भी आमिर पहले नंबर पर कमाई के मामले में बरकरार है क्योंकि फिल्म ने 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026