---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4: US में Allu Arjun की फिल्म की कमाई 9.4 मिलियन डॉलर के पार, देखें भारत में चकाचौंध

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4: 'पुष्पा 2 द रूल' की चौथे दिन की कमाई जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि इसने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज किए हैं। एक हफ्ते के भीतर फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 9, 2024 11:07 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4: महज 4 दिन में 800 करोड़ का आंकड़ा अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) पार कर चुकी है। यह निश्चित तौर पर किसी माइलस्टोन से कम नहीं है और फहद फासिल की सुकुमार निर्देशित इस फिल्म ने सुनामी मचा दी है। निश्चित तौर पर भारत ही नहीं दुनिया भर में जो जलवा दिखा रही है वह किसी के लिए हैरान कर देने वाली बात है। यही वजह है कि महज चार दिन में इतनी कमाई मेकर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। हालांकि इस सब के बीच अगर आप चौथे दिन की कमाई जानेंगे तो निश्चित तौर पर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर चौथे दिन यानी रविवार को US में फिल्म ने किस रिकॉर्ड को बनाया।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4 में ऐसा करने वाले बने पहले एक्टर

चौथे दिन की कमाई की बात करें तो यह पहली हिंदी फिल्म है जो चौथे दिन यानी रविवार को 80 करोड रुपए की कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा 2 ने 141.5 करोड रुपए की कमाई भारत भर में की है। वहीं हिंदी वर्जन की कमाई 85 करोड़ के आसपास है। तेलुगू वर्जन ने 44 करोड रुपए कमाए हैं तो तमिल में फिल्म ने 9.5 करोड रुपए कमाए। मलयालम में 1.9 करोड रुपए की कमाई हुई है तो वहीं कन्नड़ भाषा में 1.1 करोड रुपए छापे हैं।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4 में क्या है नॉर्थ अमेरिका का हाल

पुष्पा 2 टीम की तरफ से खुद इस बात की पुष्टि की गई कि नॉर्थ अमेरिका में फिल्म का जादू काफी देखने को मिल रहा है। हर दिन नए रिकॉर्ड्स को कायम कर रही है। पुष्पा 2 द रूल ने नॉर्थ अमेरिका में 9.4 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है और यह सिलसिला जारी है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 800 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4 में 4 दिन तक कमाई

अगर पुष्पा 2 की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म हिंदी वर्जन में अब तक 285.7 करोड रुपए की कमाई की है तो पूरी कमाई 529.45 करोड़ रुपए बताई जा रहा है। फिल्म की कमाई पहले दिन यानी प्रीमियर पर 10.65 करोड रुपए रहा था तो ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपये दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 93.8 करोड रुपए अपनी झोली में डाले। तीसरे दिन यानी शनिवार को 119.25 करोड रुपए की कमाई हुई। रविवार को इजाफा होते हुए 141.5 करोड रुपए की कमाई हुई है जो अपने आप में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4 के बाद 1000 करोड़ में पहुंचकर आमिर खान को पछाड़ पाएंगे Allu Arjun

सिर्फ चार दिन में इतनी कमाई करके पुष्पा 2 द रूल ने हर रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है और काफी हद तक संभव है कि फिल्म एक हफ्ते के अंदर 1000 करोड़ के लिस्ट में शामिल हो जाएगी। अब पूरी कमाई देखने के बाद यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या आमिर खान के ‘दंगल’ के रिकॉर्ड यह अपने नाम कर पाती है क्योंकि अभी तो सिर्फ शुरुआत है। बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल तहलका देखना तो दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026