---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 8: कमाई में गिरावट के बावजूद झमाझम बरसे पैसे, इस मामले में Allu Arjun ने Prabhas को किया रिप्लेस

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 8: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म का 8वें दिन भी जलवा बरकरार रहा और फैंस ने इसे भर भर कर प्यार लुटाया। आइए जानते हैं आखिर कितनी रही फिल्म की कमाई और किस मामले में अल्लू अर्जुन ने प्रभास को दी मात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 8:पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule)  रिलीज को 8 दिन हुए हैं और इसने दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली को मात देने में कामयाब रही। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म के 8वें दिन की कमाई जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यह बात सच है कि 7 दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन बावजूद इसके यह फिर देश से लेकर दुनिया तक में अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही है। फिल्म का कलेक्शन जान आपके होश उड़ जाएंगे। 8वें दिन फिल्म की कितनी रही कमाई आइए जानते हैं।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 8 में किस भाषा में Allu Arjun ने छापे कितने करोड़

Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक 8वें दिन पुष्पा 2 द रूल की 37.9 करोड रुपए की कमाई हुई है जहां बीते दिन फिल्म की कमाई से निश्चित तौर पर गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार होने के बावजूद 37 करोड़ की कमाई काफी ज्यादा है। पुष्पा 2 द रूल ने तेलुगू वर्जन में 8 करोड रुपए की कमाई की है तो तमिल वर्जन में 1.8 करोड रुपए छापे हैं। कन्नड़ में फिल्म की कमाई 30 लाख रुपए के आसपास रहा तो वहीं मलयालम में भी 30 लाख रुपए की कमाई की है। इस सब पर एक बार फिर भारी पड़ी हिंदी नेट की कमाई और ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने 27.5 करोड रुपए बटोरे हैं।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 8 आखिर कैसे Prabhas की Bahubali को Allu Arjun ने दी मात

8वें दिन की कमाई की बात करें तो जहां फिल्म गुरुवार को 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर 1067 करोड़ की कमाई की थी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन लगभग 1100 के आसपास रहा होगा। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है और यहां हर दिन यह रिकॉर्ड्स को कायम कर रही है। कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा तेजी से कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 ने इस आंकड़े को दुनिया भर में पार करने में कम से कम 10 से 11 दिन का समय लगाया था लेकिन पुष्पा 2 का जादू सिर्फ आठवें दिन चल गया है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 8 के साथ देखें हर दिन कमाई में अंतर

स्क्रीनिंग (बुधवार)- 10.65 करोड़
5 दिसंबर (गुरुवार)- 164.25 करोड़
6 दिसंबर (शुक्रवार)- 93.8 करोड़
7 दिसंबर (शनिवार)- 119.25 करोड़
8 दिसंबर (रविवार)- 141.05 करोड़
9 दिसंबर (सोमवार)- 64.45 करोड़
10 दिसंबर (मंगलवार)- 51.55 करोड़
11 दिसंबर (बुधवार)- 42 करोड़
12 दिसंबर (गुरुवार)- 37.9 करोड़

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 8 के बाद भी हिंदी नेट की कमाई है टॉप

तेलुगु भाषा- 241.9 करोड़ रुपये
हिंदी भाषा- 425.6 करोड़ रुपये
तमिल भाषा- 41 करोड़ रुपये
कन्नड़ भाषा- 5.35 करोड़ रुपये
मलयालम भाषा- 12.4 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 726.25 करोड़ रुपये

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 8 के बाद वीकेंड से है हिंदी नेट में यह उम्मीद

अब तक की कुल कमाई की बात करें तो Pushpa 2 The Rule का कलेक्शन 726.25 करोड रुपए बताई जा रहा है। वहीं हिंदी में इस फिल्म की कमाई 425.6 करोड़ रुपए है। उम्मीद जताई जा सकती है कि इस वीकेंड तक फिल्म का आंकड़ा 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026