---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 9: जेल में रात गुजारने के बाद क्या Allu Arjun की फिल्म का वीकेंड पर बढ़ेगा कलेक्शन, जानें अब तक की कमाई

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 9: पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं फिल्म ने 9वें दिन कितनी कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 14, 2024 11:37 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 9
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 9: शुक्रवार से ही साउथ से इंटरनेशन स्टार बन चुके अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) का नाम गूगल पर ट्रेंड कर रहा है। पिछले एक हफ्ते से अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रुल (Pushpa 2 The Rule) वैसे ही ग्लोबली भौकाल मचाए हुए थी, ऐसे में एक्टर की गिरफ्तारी और 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद हाईकोर्ट से राहत ने फिल्म और एक्टर दोनों को ही सुर्खियों में ला दिया। आपको बता दें, 4 दिसंबर को हैदराबाद में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान एक महिला फैंन की भगदड़ में मौत हो गई थी, जिसके चलते शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Allu Arjun की गिरफ्तारी का क्या वीकेंड के कलेक्शन पर पड़ेगा असर?

एक्टर अल्लू अर्जुन 21 जनवरी तक अंतरिम जमानत पर हैं लेकिन, शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद भी कुछ पेपर वर्क के कारण पुष्पा को रिहाई नहीं मिली। शनिवार को सुबह-सुबह औपचारिकता पूरी होने के बाद अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आए।

Watch Video

ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि, क्या जेल में रात बिताने के बाद अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ेगा। क्योंकि पिछले 8 दिनों से फिल्म ग्लोबल लेवल पर जमकर कमाई कर रही है। खबरों की मानें तो 3.50 करोड़े के आस-पास के बजट पर बनी ये फिल्म 1 हजार करोड़ तक की कमाई कर चुकी है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर कुछ फिल्म विश्लेषकों का कहना है कि, फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है तो कुछ कहना है कि, वीकेंड पर ये घट सकता है। शनिवार और रविवार को ये फिल्म कितना कमाती है इसका थोड़़ा सा इंतजार करना पड़ेगा।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 9 कितना हुआ?

फिल्म के 9वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट में फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 36.3 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह ये फिल्म 9वें दिन 762.1 करोड़ रुपए कमा चुकी है। ग्लोबल लेवल पर भले ही फिल्म की कमाई बढ़ रही हो लेकिन 9वें दिन तक ये आते-आते घटती जा रही है। पहले दिन जिस फिल्म ने करीब 164 करोड़ के आस-पास की कमाई की थी 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन 37 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 द रुल (Pushpa 2 The Rule) का क्रेज दुनियाभर के लोगों में देखा जा रहा है। लाल चंदन की तस्करी पर बनी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। पुष्पा का पार्ट 1 हो या फिर पार्ट 2 हो दोनों ने ही कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026