---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: एक दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी! जानिए कब रिलीज हो रही Allu Arjun और Rashmika Mandanna की फिल्म

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन की फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है और निश्चित तौर पर फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। आइए देखते हैं आखिर कब हो रही है यह फिल्म रिलीज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2024 3:46 अपराह्न

Pushpa 2 The Rule
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटिंग फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) की रिलीज तारीख का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। जी हां, दरअसल इस फिल्म की रिलीज तारीख की पुष्टि कर दी गई है वह भी अल्लू अर्जुन ने अपने जबरदस्त स्वैग वाले अंदाज में। ऐसे में मेकर्स ने फैंस को तोहफा देते हुए अल्लू अर्जुन के चाहने वालो की दीवानगी बढ़ा दी है। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है यह मोस्ट अवेटिंग फिल्म और कब आप मिल सकते हैं श्रीवल्ली से।

Pushpa 2 The Rule को लेकर Allu Arjun की घोषणा

अल्लू अर्जुन ने एक्स प्लेटफार्म पर पुष्पा 2 से अपनी एक झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को।” जहां तक इस पोस्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन शर्ट पहनकर हाथ में पिस्तौल और मुंह में सिगार लिए हुए नजर आ रहे हैं। उनका जबर्दस्त अंदाज निश्चित तौर पर फैंस को दीवाना बना देने के लिए काफी है।

एक दिन पहले होगी Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule रिलीज

इसके अलावा मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए कैप्शन में लिखा, “जश्न एक दिन पहले शुरू होगा बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी एक दिन पहले शुरू होगी। रिकॉर्ड एक दिन पहले टूटेंगे। एक दिन पहले शुरू होगी सबसे बड़े भारतीय फिल्म पुष्पा 2 की रूल। 5 दिसंबर 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी।”

पहले इस दिन रिलीज होने वाली थी Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule रिलीज

गौरतलब है कि पहले अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी जिस दिन विक्की कौशल रश्मिका मंदाना की छावा आने वाली है। हालांकि इसकी रिलीज तारीख बदल दी है तो ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026