---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: खौफनाक! भगदड़ में लोगों के पागलपन से लेकर फैन की मौत तक, Allu Arjun के लिए ये कैसा है खुमार

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म के स्क्रीनिंग पर पहुंचे लोग, अपने स्टार की एक झलक देखने के लिए कुछ इस कदर बेकाबू हुए कि उन्हें अपनी जान की परवाह भी नहीं हुई। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2024 10:50 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का क्रेज किस कदर देखा गया था इसमें कोई शक नहीं है। 300 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म का सीक्वल पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) जब 3 साल बाद 5 दिसंबर यानी आज रिलीज हुई तो इसकी स्क्रीनिंग पर कुछ इस कदर भीड़ बेकाबू हुई कि अल्लू अर्जुन एकमात्र झलक देखने के लिए वहां फैंस ने अपनी जान की परवाह नहीं की। रिपोर्ट के मुताबिक इस भगदड़ में एक फैन की मौत भी हो गई है। आइए जानते हैं ये पूरी खबर।

जानिए Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule Screening पर हुई अप्रिय घटना में क्या हुआ

कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में रेवती अपने दोनों बेटों के साथ स्क्रीनिंग पर आई थी। ऐसे में भगदड़ के दौरान तीनों गिर गए और गंभीर चोट आई। वहीं इलाज के दौरान रेवती की मौत हो गई। उनके बेटे को सीपीआरसुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां गंभीर स्थिति बताई जा रही है। निश्चित तौर पर यह चौका देने वाली घटना है। जहां सिर्फ अल्लू को देखने के लिए फैंस इस कदर बेकाबू हुए कि एक फैन की जान तक चली गई।

क्यों Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule की स्क्रीनिंग पर मची भगदड़

घटना किसी को भी चौंका देने के लिए काफी है। स्टार को लेकर क्रेज तो अक्सर फैंस में देखा जाता है लेकिन अल्लू की पुष्पा को लेकर स्क्रीनिंग में भगदड़ मचने से एक फैन की जान चली गई। इसके साथ ही दो लोगों को घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद में आरटीसी चौराहे स्थित संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी। फैंस के लिए जमा हुई भीड़ अल्लू की एक झलक देखने के लिए लोग वहां बेकाबू होकर टूट पड़े। ऐसे में भागम भाग के दौरान दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती की जान चली गई। उसके साथ-साथ उनके बेटे की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule को लेकर दुनियाभर में क्रेज

‘पुष्पा 2 द रूल’ की स्क्रीनिंग से @PTI_News से जारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां आप देख सकते हैं कि फैंस अल्लू अर्जुन के लिए किस कदर बेकाबू हैं और इस फिल्म का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। बात करें इस फिल्म की तो इसमें श्री लीला का स्पेशल अपीयरेंस Kissik सॉन्ग में देखा जा रहा है तो इसके अलावा फहद फासिल मुख्य विलेन के तौर पर नजर आ रहे हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए दुनिया भर में क्रेज देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026