---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Trailer: Patna में Allu Arjun Rashmika Mandanna इतिहास रचने के लिए तैयार! जानिए वेन्यू से लेकर लोगों की भीड़ तक सबकुछ

Pushpa 2 The Rule Trailer: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च पटना में आखिर कहां होने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 15, 2024 7:15 अपराह्न | Updated: नवम्बर 16, 2024 10:28 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Trailer:  ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) ट्रेलर लांचिंग इवेंट पटना में आयोजित होने वाला है जिस पर लोगों की नजरे बनी हुई है। साउथ के दो सुपरस्टार की फिल्म बिहार के पटना में ट्रेलर लॉन्च के लिए आ रहे हैं तो निश्चित तौर पर खबरें तो बननी ही थी। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और  रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब ट्रेलर लॉन्च में सिर्फ दो दिन रहे हैं और ऐसे में वेन्यू से लेकर लोगों की भीड़ तक को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। अगर आप भी पुष्पा 2 ट्रेलर के लिए कर रहे थे इंतजार तो आइए जानते हैं इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट।

इस जगह पर Pushpa 2 The Rule Trailer को किया जाएगा लॉन्च

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल के ट्रेलर लॉन्च के लिए लगभग 10000 लोग इकट्ठे हो सकेंगे। 10000 लोगों की भीड़ इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान देखने को मिल सकती है जो निश्चित तौर पर ग्रैंड होने वाला है। बिहार के पटना में गंगा नदी के किनारे गांधी मैदान में इस ट्रेलर को लॉन्च किया जाएगा जो निश्चित तौर पर काफी एक्साइटिंग और रिकॉर्ड ब्रेकिंग होने वाला है। सबसे ज्यादा इंतजार फिलहाल लोग इस फिल्म के ट्रेलर का कर रहे हैं।

आखिर Pushpa 2 The Rule Trailer के लिए कब से शुरू है इवेंट

दुनिया भर में इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है और ऐसे में मेकर्स ने पटना शहर को चुना है जो निश्चित तौर पर काफी शॉकिंग भी है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2 द रूल’ ट्रेलर के लिए 17 नवंबर को 5 बजे गांधी मैदान में भीड़ जमा होगी और मेकर्स ने 6:03 पर इस ट्रेलर के स्क्रीनिंग की घोषणा की है। यह ट्रेलर 2 मिनट 44 सेकेंड का होने वाला है। इस इवेंट के लिए पटना सजधज कर तैयार है और यह निश्चित तौर पर ऐतिहासिक होने वाला है।

400 से 500 करोड़ में तैयार Pushpa 2 The Rule कब देगी दस्तक

जहां तक ‘पुष्पा 2 द रूल’ की बात करें तो यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली, मलयालम भाषा में 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हो सकती है। पहले यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर 5 दिसंबर 2024 किया गया है। सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का बजट 400 से 500 करोड रुपए है और यह फिल्म निश्चित तौर पर अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026