---Advertisement---

Radhika Madan: मुंह छिपाकर ‘जवान’ देखने पहुंची यह हसीना भूल बैठी स्टारडम, शाहरुख की फिल्म को लेकर नजर आई दीवानगी

Radhika Madan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को देखने के लिए ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारिश के बीच राधिका मदान थिएटर पहुंची है और उनका अंदाज काबिले तारीफ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2023 5:17 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:03 पूर्वाह्न

radhika madan
Follow Us
---Advertisement---

Radhika Madan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही इसका खुमार फैंस के सिर पर खूब देखने को मिल रहा है। हर तरफ शाहरुख का बोलबाला है और ऐसे में न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स पर भी इसका क्रेज चढ़ा हुआ है। फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद जताई जा रही थी उतनी ही रिलीज के बाद इसका दबदबा कायम है। ऐसे में ‘जवान’ फिल्म को लेकर बॉलीवुड की एक हसीना पर भी दीवानगी देखने को मिली ।जी हां, हम बात कर रहे हैं राधिका मदान की जो मुंह छुपा कर थिएटर पहुंची है। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में आई राधिका।

येलो सलवार सूट में नजर आई राधिका

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल पर जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राधिका को मुंबई के गैटी गैलेक्सी थियेटर में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह येलो सलवार सूट में नजर आ रही है और उन्होंने माथे पर बिंदी और ओपन हेयर स्टाइल से इस लुक को कंप्लीट किया है। बारिश के बीच राधिका शाहरुख खान की फिल्म देखने पहुंची है। उनका यह अंदाज काबिले तारीफ है और वह इस दौरान फैंस के साथ भी खास अंदाज में रूबरू हो रही है। वीडियो को देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि वह शाहरुख खान को लेकर किस कदर दीवानी है।

किलर स्माइल देख क्रेजी हुए फैंस

राधिका मदान इस वीडियो में अपने फैंस से मिलती है और किलर स्माइल देती हुई कैमरे पर नजर आती हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से छुपा कर रखा है और वह शर्माती हुई नजर आती है। बारिश की परवाह किए बिना राधिका मदान फिल्म को देखने के लिए पहुंची है। ऐसे में वीडियो वायरल होना तो लाजमी है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बरकरार

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर यानी आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नयनतारा नजर आ रही है और फ़िल्म में स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर दीपिका पादुकोण भी दिखाई दे रही हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026