---Advertisement---

Radhika Merchant की यह ड्रीमी ड्रेस है बेहद स्पेशल, फोटोज में देखिए Anant Ambani के लिए कैसे किया प्यार का इजहार

Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट के इस लुक को देखने के बाद फैंस की हुई बोलती बंद, जानिए क्यों है यह स्पेशल, ड्रेस देखने के बाद लोगों के उड़े होश।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2024 12:49 अपराह्न

Radhika Merchant
Follow Us
---Advertisement---

Radhika Merchant: 29 मई से 1 जून तक इटली में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकंड प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ जिसमें फिल्म जगत के कई सितारे शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। वहीं अनंत और राधिका की क्रूज पार्टी से लगातार तस्वीरें सामने आ रही है और ऐसे में उनकी लेटेस्ट तस्वीर देखने के बाद आपकी निगाहें अट जाएंगे। यह काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद आप उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। वहफैंस को इंप्रेस करती हुई नजर आ रही है। वहीं कस्टमाइज्ड ऑफ शोल्डर ड्रेस में उनकी खूबसूरती देखने लायक है।

अनंत के लिए हुई राधिका तैयार

दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो राधिका प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में एक खास ड्रेस पहनी हुई नजर आई थी और उनका यह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। व्हाइट एंड ब्लैक इस ऑफ शोल्डर गाउन में पीछे एक कैप है जो फ्लोर लेंथ है। इस ड्रेस को उन्होंने खास अंदाज में कस्टमाइज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ड्रेस राधिका मरचेंट ने अनंत अंबानी के लिए बनवाई है।

क्यों है यह ड्रेस स्पेशल

दरअसल राधिका की इस ड्रेस पर अनंत अंबानी द्वारा दिए गए लव लेटर को छापा गया है। इस बारे में राधिका एक इंटरव्यू में बात कर चुकी है उन्होंने बताया था कि इस ड्रेस पर लव लेटर छपा हुआ है जिसमें अनंत ने उन्हें उनके 22वें जन्मदिन पर बधाई दी थी। जहां वह अपनी फिलिंग्स का इजहार कर रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने इस खास दिन के लिए स्टाइल किया और यह काफी स्पेशल है।

कुछ इस तरह राधिका और अनंत ने किया ट्विन

राधिका के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ शोल्डर कस्टमाइज्ड ड्रेस को ओपन हेयरस्टाइल, मल्टीलेयर्ड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ कैरी करती हुई नजर आई। उन्होंने मिनिमल मेकअप मिलियन डॉलर स्माइल और ब्लैक बेली से इस लुक में चार चांद लगाती दिखीं। वहीं अनंत अंबानी ब्लैक कलर के टक्सीडो सूट में हैंडसम नजर आए।

इस लुक पर आया लोगों का दिल

वहीं सोशल मीडिया पर उनकी एक और तस्वीर भी काफी चर्चा में है जिसमें राधिका व्हाइट गाउन में नजर आ रही है। इस ड्रेस में उनकी खूबसूरती देखने लायक है और वह कोल्ड शोल्डर ड्रेस में अप्सरा सी खूबसूरत नजर आ रही है। उनका यह प्रिंसेज लुक फैंस को लुभाने के लिए काफी है। उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहीं इस फ्लावर एंबलेंस ड्रेस में वह अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करती हुई बलखाती हुई दिखी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026