---Advertisement---

Raghav Chadha को शादी के दिन मिला था बड़ा सरप्राइज, अब Parineeti Chopra को खास अंदाज में कहा ‘थैंक यूं’

Raghav Chadha: आप नेता राघव चड्ढा की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई और शादी के दिन उन्हें पत्नी से खास तोहफा मिला। इस तोहफे को पाने के बाद आप नेता सोशल मीडिया के जरिए पत्नी पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। उन्होंने खुद को सबसे खुशकिस्मत इंसान कहा है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 29, 2023 1:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: आप नेता राघव चड्ढा की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ हुई है और दोनों अब शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। फिलहाल कपल अपनी शादी को लेकर लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं और ऐसे में शादी के दिन राघव चड्ढा को बड़ा सरप्राइज मिला था। दरअसल परिणीति चोपड़ा ने अपने होने वाले पति के लिए एक गाना बनाया था जिसे उन्होंने आज जारी किया है। इस गाने को सुनने के बाद आप नेता काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने अपनी खुशी बयां करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परिणीति पर प्यार लुटाते नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्या कहते दिखे राघव।

राघव को परिणीति ने डेडिकेट किया सॉन्ग

परिणीति चोपड़ा के गाने ‘ओ पिया चल चलें आ’ वाकई काफी खास है जिसका वीडियो उन्होंने अपनी शादी से कोलैब किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति राघव चड्ढा को बारात के साथ देख काफी एक्साइटेड हो जाती है और फिर आवाज देने लगती है। वहीं जब राघव उन्हें देखने की कोशिश करते हैं तो वह छिप जाती है। बाद में राघव चड्ढा को अपनी पत्नी की तरफ से सरप्राइज सॉन्ग मिलता है जो उन्हें खास अंदाज में डेडिकेट किया जाता है।

राघव ने लुटाया परिणीति पर प्यार

इस गाने के वीडियो को शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी इस तरह का उपहार मिलेगा लेकिन मुझे लगता है कि मेरी सिंगर पत्नी को मुझे आश्चर्यचकित करना अच्छा लगता है। मैं सचमुच अभीभूत हूं। आपकी आवाज अब मेरे जीवन हमारे जीवन का साउंडट्रैक बन गई है। धन्यवाद श्रीमती चड्ढा। मैं खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली आदमी मानता हूं कि आप मेरे साथ हैं।”

राघव को नहीं थी इस गाने के बारे में खबर

अगर रिपोर्ट्स की माने तो इस गाने को बनाने में एक्ट्रेस को करीब 1 महीने का समय लगा है। इस गाने को बनाने की जानकारी राघव चड्ढा को भी नहीं थी। वेडिंग थीम पर आधारित वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इस गाने में ‘अंगना की हूं परी लाइन को सुनने के बाद परिणीति के माता-पिता काफी इमोशनल हो गए थे। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई और फिलहाल कपल दिल्ली में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Leave a Comment