---Advertisement---

आर्यन खान को छोड़ Raghav Juyal पर दिखा कैमरे का फोकस, क्या 3 साल के बाद शहनाज गिल संग रिश्ते को किया पब्लिक, देखें वीडियो

Raghav Juyal: आर्यन खान के साथ शहनाज गिल भी चर्चा में आ गई है जो कोरियोग्राफर के बर्थडे सेलिब्रेशन में साथ नजर आए। आइए जानते हैं किस तरह से लाइमलाइट बटोर ली है जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2026 12:32 अपराह्न

Raghav Juyal
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Juyal: जब 2023 में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली थी उस समय सबसे ज्यादा जो चीज चर्चा में रही वह है राघव जुयाल के साथ शहनाज गिल का रिश्ता। लगभग 3 साल पहले उनके बीच रिलेशनशिप की कहानी बनाई जा रही थी लेकिन इस सबके बीच राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान तमाम झलकियां ने एक बार फिर लोगों के बीच लाइमलाइट बटोर ली है। जिस अंदाज में वे साथ नजर आते हैं यह चर्चा में है। आर्यन खान को भी देखा गया लेकिन लोगों की नजरें शहनाज गिल के साथ बॉन्डिंग पर है।

किस तरह से राघव जुयाल और शहनाज गिल की इश्क की उड़ी हवाएं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बर्थडे सेलिब्रेशन के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां आर्यन खान के पीछे शहनाज गिल और राघव को हाथों में हाथ शामिल हुए देखा जा रहा है। इस दौरान सिंगर और एक्टर शहनाज को जिस तरह से प्रोटेक्ट करते हुए दिखे सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी डेटिंग रुमर्स चर्चा में है। जिस तरह से भारी भीड़ से बचाते हुए उन्हें बाहर ले जाते हुए नजर आते हैं इसकी लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक बार फिर लोग यह मान बैठे हैं कि कपल साथ हैं।

Raghav Juyal और शहनाज गिल को लेकर क्या बोल रहे लोग

इस वीडियो को देखने के बाद राघव जुयाल और शहनाज गिल को कुछ लोग सिर्फ दोस्त बता रहे है तो कुछ का कहना है कि ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी देखा गया जो बेड्स ऑफ बॉलीवुड में साथ काम कर चुके हैं और उनका करीबी रिश्ता है। कोरियोग्राफर के साथ जिस अंदाज में एक्ट्रेस नजर आती है वह देखकर लोगों के बीच हलचल मच गई है और कंफर्म माना जा रहा है। इस दौरान जहां राघव प्रोटेक्टिव दिखते हैं तो वही भीड़ के बीच शहनाज उनका हाथ नहीं छोड़ती है और उनके चेहरे पर मुस्कान होती है।

शहनाज और राघव एक साथ किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे और लोगों के बीच तब से डेटिंग की अफवाहें रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026