क्या नए राजपाल यादव बने आशिकी फेम Rahul Roy! अजीबोगरीब रील पर लोगों ने की छींटाकशी, मांगा काम तो इन सेलेब्स ने किया सपोर्ट

Rahul Roy: आशिकी का वही हीरो जिसने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था वही आज रील बनाकर मेहनत कर रहे हैं। लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इसके बाद एक पोस्ट के साथ उन्होंने हेटर्स को जवाब दिया जिसके बाद बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उन्हें अपना सपोर्ट दिखाने लगे हैं।

Rahul Roy

Photo Credit- Google Rahul Roy

Rahul Roy: किसी जमाने में आशिकी के हीरो बनकर आए लेकिन आज वह काम के लिए कुछ इस कदर मोहताज हो गए हैं कि कंटेंट क्रिएटर के साथ उन्हें वीडियो बनाना पड़ रहा है। उनकी इस मजबूरी का लोगों ने मजाक उड़ाया। जी हां, हम बात कर रहे हैं राहुल रॉय की जो आशिकी से काफी चर्चा में रहे थे लेकिन रातों-रात सेंसेशन बनने वाले इस एक्टर की अर्श से फर्श की कहानी लोगों के लिए वाकई शॉकिंग है। वहीं इस सबके बीच बीते दिन उनके एक वीडियो को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब उन्हें नया राजपाल यादव लोग कहने लगे लेकिन सपोर्ट में कुछ सेलेब्स खड़े हुए हैं।

क्यों Rahul Roy का लोगों ने उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया पर राहुल रॉय के कई वीडियो वायरल हो रहे थे जिसमें वह कई कंटेंट क्रिएटर के साथ रील्स बनाते हुए नजर आते हैं। वीडियो में वे असहज दिखते हैं जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। यहां तक कह गए कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्हें यह करना पड़ा। कंटेंट क्रिएटर के साथ में रील्स को देखने के बाद यूजर्स को झटका लगा तो ऐसे में वे उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे लेकिन उन्हें जवाब देते हुए एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ एक्टर ने अपनी मजबूरी बताई । अब बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उनके साथ दिया है।

हेटर्स को जवाब देते हुए राहुल रॉय ने बताई मजबूरी

इंस्टाग्राम पर राहुल रॉय ने लिखा, “मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं। मुझे कुछ कानूनी मामलों का भुगतान करना है, और ये आज के नहीं हैं—ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था। अगर आप मेरी सादगी या मेरी परेशानियों का मज़ाक उड़ाते हैं, ट्रोल करते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज़्यादा बताता है। अगर आपको सच में इतनी चिंता है, तो मुझे कोई अच्छा और सही काम दिलाने में मदद कीजिए, ताकि मैं अपने केसों का भुगतान कर सकुं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मज़ाक उड़ाकर नहीं।”

राहुल रॉय की कहानी सुन इन सेलेब्स ने बढ़ाया हाथ

इससे आगे राहुल रॉय ने कहा ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए सक्रिय रहना ज़रूरी है। मैं जब तक ज़िंदा हूं, तब तक काम करना चाहता हूं इससे मेरा दिमाग सक्रिय रहता है और मुझे यह एहसास व ज़िम्मेदारी मिलती है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, इससे कभी-कभी थोड़ा दुख होता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद फराह खान ने लिखा गुड लक आपको राहुल तो सोनू सूद ने कहा ऐसे ही धमाल मचाते रहो भाई। वहीं अनुपम खेर ने कहा तुम सबसे ज्यादा बेस्ट हो तो मनीष पाउल ने लिखा प्यार और इज्जत सर। करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर के साथ-साथ वत्सल सेठ जैसे स्टार्स ने भी अपना सपोर्ट दिखाया है।

हालांकि इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ लोग एक बार फिर से ट्रोल करते हुए राहुल रॉय को नया राजपाल यादव कहने लगे हैं।

 

 

Exit mobile version