Rajpal Yadav: बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से फैंस को दीवाना बना चुके राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से फिलहाल बाहर आ चुके हैं। इस सबके बीच एक के बाद एक इंटरव्यू में अपनी बेबाकी को लेकर चर्चा में है जहां बीते दिन उन्होंने सोनू सूद द्वारा काम के ऑफर को लेकर बात करते हुए इसे गलतफहमी बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास काम की कमी नहीं है। वहीं जहां एक तरफ इस पर सोनू सूद ने प्रतिक्रिया दी है तो दूसरी तरफ केआरके ने भी चुटकी ली है।आइए जानते हैं क्या है पूरी कंट्रोवर्सी।
सोनू सूद के ऑफर पर इस तरह राजपाल यादव ने किया इस, तरह रिएक्ट
Rajpal Yadav Slams Sonu Sood’s ‘Give Him Work’ stunt. He said:- “I get 4 Times More Work than you. I have Lots Of Work right now. Toh Aap Ye Galatfahmi Door Karle, “Ki Mujhe Kaam Nahi Mil raha”!
Bro @SonuSood Khush ho ab?😁🤪— KRK (@kamaalrkhan) March 3, 2026
दरअसल स्क्रीन के साथ बातचीत के दौरान जब राजपाल यादव से यह कहा जाता है कि उन्हें मुश्किल समय में काफी मदद मिले हैं और सोनू सूद ने उन्हें काम के भी ऑफर दिए हैं। इस पर एक्टर कहते हैं कि “प्लीज़ इस गलतफहमी से बाहर निकलें कि मुझे काम चाहिए और मुझे काम मांगने में कोई शर्म नहीं है। मैं अपनी नौकरी से जीता हूं, सिनेमा मेरा पैशन है, और मैं इस तरह से काम करता हूं कि मुझे चार गुना ज़्यादा काम मिलता है। मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं। काम मुझे ढूंढता नहीं है, यह पिछले 11 सालों से मेरे साथ है।”
Rajpal Yadav के जवाब पर क्या बोले सोनू सूद
वहीं राजपाल यादव के रिस्पांस को लेकर जब सोनू सूद से बात की गई तब हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि “उनके लिए खुश हूं। मैंने यह नहीं कहा कि उसे काम चाहिए। मैंने कहा उसे साइन करो और एडवांस दो क्योंकि वह इसका हकदार है।”
केआरके ने राजपाल यादव और सोनू सूद विवाद पर क्या ली चुटकी
इस सबके बीच केआरके ने इसे लेकर पोस्ट किया है और लिखा, “राजपाल यादव ने सोनू सूद के ‘उन्हें काम दो’ स्टंट की आलोचना की। उन्होंने कहा:- “मुझे आपसे 4 गुना ज़्यादा काम मिलता है। मेरे पास अभी बहुत काम है। तो आप ये गलतफहमी दूर कर लें, “कि मुझे काम नहीं मिल रहा”!
भाई सोनू सूद अब खुश हो?”
बता दे कि राजपाल यादव बहुत जल्द प्रियरंजन और अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में दिखाई देने वाले हैं।
