---Advertisement---

Rajpal Yadav ने क्या सोनू सूद के ऑफर को ठुकराकर की बेइज्जती, केआरके ने ली चुटकी ‘आपसे 4 गुना ज्यादा काम…’

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने जहां सोनू सूद के काम के ऑफर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी तो वहीं इस सबके बीच अब केआरके ने इसे लेकर चुटकी ली है। आइए जानते हैं आखिर खुद को क्रिटिक किंग कहने वाले केआरके ने इस मामले पर क्या कहा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2026 4:46 अपराह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से फैंस को दीवाना बना चुके राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से फिलहाल बाहर आ चुके हैं। इस सबके बीच एक के बाद एक इंटरव्यू में अपनी बेबाकी को लेकर चर्चा में है जहां बीते दिन उन्होंने सोनू सूद द्वारा काम के ऑफर को लेकर बात करते हुए इसे गलतफहमी बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास काम की कमी नहीं है। वहीं जहां एक तरफ इस पर सोनू सूद ने प्रतिक्रिया दी है तो दूसरी तरफ केआरके ने भी चुटकी ली है।आइए जानते हैं क्या है पूरी कंट्रोवर्सी।

सोनू सूद के ऑफर पर इस तरह राजपाल यादव ने किया इस, तरह रिएक्ट

दरअसल स्क्रीन के साथ बातचीत के दौरान जब राजपाल यादव से यह कहा जाता है कि उन्हें मुश्किल समय में काफी मदद मिले हैं और सोनू सूद ने उन्हें काम के भी ऑफर दिए हैं। इस पर एक्टर कहते हैं कि “प्लीज़ इस गलतफहमी से बाहर निकलें कि मुझे काम चाहिए और मुझे काम मांगने में कोई शर्म नहीं है। मैं अपनी नौकरी से जीता हूं, सिनेमा मेरा पैशन है, और मैं इस तरह से काम करता हूं कि मुझे चार गुना ज़्यादा काम मिलता है। मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं। काम मुझे ढूंढता नहीं है, यह पिछले 11 सालों से मेरे साथ है।”

Rajpal Yadav के जवाब पर क्या बोले सोनू सूद

वहीं राजपाल यादव के रिस्पांस को लेकर जब सोनू सूद से बात की गई तब हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि “उनके लिए खुश हूं। मैंने यह नहीं कहा कि उसे काम चाहिए। मैंने कहा उसे साइन करो और एडवांस दो क्योंकि वह इसका हकदार है।”

केआरके ने राजपाल यादव और सोनू सूद विवाद पर क्या ली चुटकी

इस सबके बीच केआरके ने इसे लेकर पोस्ट किया है और लिखा, “राजपाल यादव ने सोनू सूद के ‘उन्हें काम दो’ स्टंट की आलोचना की। उन्होंने कहा:- “मुझे आपसे 4 गुना ज़्यादा काम मिलता है। मेरे पास अभी बहुत काम है। तो आप ये गलतफहमी दूर कर लें, “कि मुझे काम नहीं मिल रहा”!
भाई सोनू सूद अब खुश हो?”

बता दे कि राजपाल यादव बहुत जल्द प्रियरंजन और अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में दिखाई देने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026