---Advertisement---

Rajpal Yadav क्या जानबूझकर नहीं चुका रहे लोन? मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले केकेआर ने अब किए शॉकिंग दावे

Rajpal Yadav: पहले केकेआर यानि कमाल राशिद खान ने राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आकर बड़ी घोषणा की लेकिन अब बड़े दावे करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: फिल्मी दुनिया के कॉमेडी के सरताज राजपाल यादव फिलहाल जेल में हैं। दरअसल कंपनी को दिए गए कई चेक बाउंस होने और कर्ज के भुगतान न करने की वजह से उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि इस सबके बीच बॉलीवुड के कई दिग्गज चेहरे उनके सपोर्ट में खड़े हुए हैं और इन्हीं में से एक है केकेआर यानि कमाल राशिद खान। पहले उन्होंने मदद के लिए हाथ बढ़ाया था लेकिन अब चौंकाने वाले दावे किए हैं। ऐसे में क्या वाकई राजपाल यादव लोन चुकाना नहीं चाहते हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या बोल गए जिसकी वजह से वह एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं।

Rajpal Yadav की पत्नी की नहीं हुई गिरफ्तारी तो केकेआर ने उठाए सवाल

केकेआर ने x पर लिखा, “केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है। तो उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है? क्योंकि मेरे दोस्त ने अपने हिस्से के 1.50 करोड़ रुपये चुका दिए हैं! राजपाल ने भी कई बॉलीवुड लोगों से लोन लिया है और वापस नहीं किया है। राजपाल कुछ महीने पहले ही मेरे दोस्त का एक अपार्टमेंट खरीद रहे थे। उनके एक दोस्त के मुताबिक, उनके पास 50 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। मतलब राजपाल यादव खुद लोन नहीं चुकाना चाहते। उनके बड़े भाई भी यही कह रहे हैं। हर बॉलीवुड वाले को राजपाल यादव की मदद करनी चाहिए अगर उनके पास सच में पैसे नहीं हैं। लेकिन अगर उनके पास ₹50 करोड़ की प्रॉपर्टी है और वह जानबूझकर लोन नहीं चुकाना चाहते हैं, तो यह उनकी अपनी प्रॉब्लम है।

राजपाल यादव की प्रॉपर्टी को लेकर क्या बोले केकेआर

राजपाल यादव को लेकर केकेआर ने आगे लिखा विक्रम भट्ट के पास भी चुकाने के लिए काफी पैसे हैं, लेकिन उन्होंने जेल में रहने का फैसला किया। ₹11 करोड़ का लोन न चुकाने की वजह से 2024 में बैंक ने राजपाल यादव की UP प्रॉपर्टी सील कर दी थी। सेंट्रल बैंक ने बताया कि राजपाल यादव ने अपने होमटाउन शाहजहांपुर में अपनी प्रॉपर्टी पर मुंबई ब्रांच से लोन लिया था!

केकेआर ने की थी मदद की घोषणा

इससे पहले केकेआर ने कहा था कि “मैं राजपाल यादव के लिए 10 लाख देने को तैयार हूं। चलो सभी बॉलीवुड के लोग मिलकर उन्हें 5 करोड़ देते हैं! अगर वह सिर्फ 5 करोड़ वापस कर देते हैं तो वह तुरंत जेल से बाहर आ सकते हैं! चलो सब उनकी मदद करते हैं।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026

Mushtaq Khan

सितम्बर 25, 2026