---Advertisement---

Rajpal Yadav की मदद के लिए क्या एल्विश यादव ने दिए 1 करोड़, जेल जाते हुए वायरल वीडियो ने फैंस का तोड़ा दिल

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि एल्विश यादव ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। वहीं दूसरी तरफ उनका जेल जाते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2026 1:09 अपराह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने एक ऐसी पहचान बनाई है जिसे शायद फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे लेकिन इस समय एक्टर मुश्किल घड़ी में है। जहां चेक बाउंस के मामले में एक्टर तिहाड़ जेल में बंद है। 5 करोड़ नहीं चुका पाने की वजह से राजपाल यादव को जेल तक जाना पड़ गया। वहीं इस सबके बीच अब बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई चेहरे सामने आकर राजपाल यादव की मदद के लिए बात करते हुए दिखे हैं। अब एल्विश यादव का नाम भी सामने आ रहा है। आइए जानते हैं क्या है सोशल मीडिया पर अफवाहें और क्यों यूट्यूबर का नाम सामने आया है।

क्या उड़ रही है राजपाल यादव मामले में एल्विश यादव की अफवाहें

एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि राजपाल यादव की मदद के लिए वह भी आगे आए हैं। एक करोड रुपए देने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई लेकिन इसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि वह वाकई दिल के रईस है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे फेक बता रहे हैं क्योंकि इसे लेकर एल्विश की तरफ से फिलहाल कोई भी पोस्ट नहीं किया गया है।

राजपाल यादव की मदद के लिए कौन कौन आए सामने

एल्विश यादव से पहले गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा, सोनू सूद केआरके के साथ-साथ राव इंद्रजीत सिंह ने 1.11 करोड़ रुपए की मदद करने का ऐलान किया है। इसके अलावा जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव ने 11 लख रुपए की मदद की घोषणा की है। केआरके ने 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

जेल जाते हुए Rajpal Yadav का वीडियो देख हिल गए फैंस

राजपाल यादव अगर 14 फरवरी तक जरूरी रकम जमा कर देते हैं तो उनकी जेल से रिहाई पक्की हो सकेगी। दरअसल इस सब की शुरुआत 2010 में अता पता लापता मूवी के निर्देशन से शुरू हुई जब उन्होंने 5 करोड रुपए उधार लिए थे। ऐसे में कई चेक बाउंस होने के बाद उन पर कानूनी कार्रवाई की गई है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि यह राजपाल यादव के जेल जाने समय का वीडियो है। जहां उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है। इस वीडियो ने लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026