---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: 70 करोड़ बजट में बनी रितेश देशमुख की फिल्म की क्या पार हो पाएगी नैय्या, देखें मराठी में कितनी रही कमाई

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: रितेश देशमुख की फिल्म जो 70 करोड़ के बजट में तैयार हुई है क्या यह अपनी कमाई से लोगों का दिल जीत पाएगी। आइए जानते हैं आखिर मंडे कलेक्शन किस तरह से लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2026 12:57 अपराह्न

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन के साथ सलमान खान के कैमियो में रिलीज हुई राजा शिवाजी को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा था। इस सबके बीच अब राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 यानि सोमवार की बात करें तो यह निश्चित तौर पर आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। जहां निश्चित तौर पर कमाई में एक जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में 70 करोड़ की बजट में तैयार की गई फिल्म आखिर क्या धमाका कर पाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं आखिर सोमवार को कितनी रही कमाई।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4 में देखें कैसे हिंदी पर मराठी ऑडिएंस ने दिखाया दबदबा

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 में रितेश देशमुख की फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 5.7 करोड़ रुपए छापे हैं। रविवार को 12 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने निश्चित तौर पर एक जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई। इस सब के बीच मराठी ऑडियंस अभी भी अपना प्यार लुटाने में पीछे नहीं हैं। जहां सोमवार को हिंदी में 1.35 करोड रुपए की कमाई हुई है तो मराठी में 4.25 करोड रुपए छापे हैं। यहां निश्चित तौर पर मराठी ऑडियंस का प्यार देखा जा रहा है लेकिन हिंदी में यह खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

70 करोड़ बजट में बनी फिल्म की कितनी हुई है अब तक की कमाई

रिपोर्ट की बात करें तो रितेश देशमुख की राजा शिवाजी 70 करोड़ लैंडिंग कोस्ट में यह फिल्म बनाई गई है और मराठी ऑडियंस भी इसे पसंद कर रही है। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि डायरेक्टिंग की जिम्मेदारी भी खुद रितेश देशमुख ने संभाली है। वहीं इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, संजय दत्त, सलमान खान, विद्या बालन, भाग्यश्री और जेनेलिया डिसूजा को देखा गया है। जहां फिल्म ने अब तक भारत में 39 करोड रुपए की कमाई कर ली है।

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 के बाद क्या यह अपने बजट को निकाल पाती है इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026