Rajpal Yadav: एक बार फिर करोड़ों के कर्ज और जेल की सजा के चक्रव्यूह में वह एक्टर फंसे हुए नजर आ रहे हैं जिन्होंने हमारे चेहरे पर हंसी लाने का काम किया था। हम बात कर रहे बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव की जिन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 करोड़ के लोन मामले में एक बड़ा झटका दिया है। जाहिर तौर पर कानूनी मुश्किलें बढ़ गई है। 2010 के पुराने कर्ज और चेक बाउंस मामले में जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की अदालत ने एमएस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दायर याचिका को लेकर सजा का ऐलान किया है। जहां उन्हें 3 महीने की जेल की सजा बताई गई है। वहीं इस प्रक्रिया पर केआरके यानि कमाल राशिद खान ने क्या कहा है।
क्या लिया गया राजपाल यादव को लेकर बड़ा फैसला
एक्टर राजपाल यादव को फिर से मिली 3 महीने जेल की सजा! दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव के व्यवहार को ‘संदिग्ध’ बताया और अधिकारियों से उन्हें वापस जेल भेजने को कहा! pic.twitter.com/TRRW09ibLU
— KRK (@kamaalrkhan) July 10, 2026
पर्दे पर सबको हंसाने वाले राजपाल यादव के लिए यह बड़ी कानूनी मुसीबत है जहां उन्हें सजा का ऐलान किया गया है। भूल भुलैया का छोटा पंडित हो या चुप चुप के बांडीया उनके ये रोल दुनिया को हमेशा याद रहने वाले हैं लेकिन चेक बाउंस मामले में 9 करोड़ के कर्ज लेकर कोर्ट की तरफ से उन्हें सजा सुनाई गई। 3 महीने की जेल की बात की जा रही है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को 1.05 करोड़ का भुगतान करने का भी निर्देश दिया गया है।
केआरके ने बताया क्यों हुई राजपाल यादव को जेल
केआरके ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में कहा, “एक्टर राजपाल यादव को फिर से मिली 3 महीने जेल की सजा! दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव के व्यवहार को ‘संदिग्ध’ बताया और अधिकारियों से उन्हें वापस जेल भेजने को कहा!” दरअसल रिपोर्ट में कहा गया है कि कोर्ट के मुताबिक मौका दिया गया लेकिन शायद एक्टर पैसे लौटाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
क्या है Rajpal Yadav का पूरा विवाद
बता दे कि साल 2010 में राजपाल यादव ने अता पता लापता के निर्देशन के लिए एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ का लोन लिया था। समय पर पैसा ना लौटा पाने के कारण ब्याज और अन्य शुल्कों को मिलाकर यह 9 करोड़ हो गई है। कई दफा बैंक में चेक बाउंस हो गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इससे पहले 2018 में भी एक्टर को जेल की सजा मिल चुकी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव को हाल ही में भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल में देखा गया जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया है।
