---Advertisement---

Rakesh Bedi को लेकर रियल जमील जमाली ने कहा कुछ ऐसा कि ‘धुरंधर 2’ फैंस मान बैठे इंडियन, यूजर्स ने लिए मजे ‘पाकिस्तान का अगला पीएम’

Rakesh Bedi: खुद को रियल जमील जमाली बताने वाले पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। उन्होंने राकेश बेदी को लेकर खास पैगाम भेजा जिसे लेकर यूजर्स मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2026 12:14 अपराह्न

Rakesh Bedi
Follow Us
---Advertisement---

Rakesh Bedi: जब से आदित्य धर की धुरंधर 2 रिलीज हुई है तब से पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल अक्सर चर्चा में बने हुए हैं। जहां कथित तौर पर जमील जमाली के किरदार को खुद से इंस्पायर्ड उन्होंने बताया है। हालांकि धुरंधर रिलीज के समय उन्होंने अपने किरदार को लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि इसमें उन्हें डरा हुआ दिखाया गया जबकि वह पाकिस्तान के एक दबंग किरदार रहे हैं। राकेश बेदी की तारीफ करते हुए रियल जमील जमाली ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। फैंस वीडियो को देखकर मजे ले रहे हैं और लोगों का कहना है कि यह इंडियन है और इसे पाकिस्तान का अगला पीएम होना चाहिए।

Rakesh Bedi को लेकर रियल जमील जमाली ने कहीं ये बात

रियल जमील जमाली नबील गबोल ने कहा कि लोगों से मिल रही प्रतिक्रियाओं को देखकर हैरान है और उन पर जिस तरह की वीडियो बनाई जा रहे हैं और भारतीय एजेंट कहा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच पाकिस्तानी पॉलिटिशियन ने कहा कि “राकेश बेदी एक अभिनेता हैं। वह एक सीनियर कलाकार हैं। राकेश बेदी को मेरा संदेश दीजिए कि मैं एक वरिष्ठ अभिनेता के तौर पर उनका सम्मान करता हूं। मैं आपसे प्यार करता हूं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम एक जैसे दिख सकते हैं। हमारा दिल, हमारा चेहरा सब एक जैसा है। मैं पर्सनल नहीं होना चाहता हूं उनके साथ।”

नबील गबोल को लेकर राकेश बेदी के फैंस ले रहे मजे

राकेश बेदी को लेकर रियल जमील जमाली के इस संदेश को सुनने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। जहां एक धुरंधर फैन ने कहा राकेश बेदी कह रहा होगा अरे बच्चा है तू मेरा। तो एक ने कहा ऑस्कर अवार्ड दो एक्टिंग के लिए नबील साहब को। एक ने कहा यह बांदा फस गया। एक यूजर ने कहा सर असली एक्टर तो आप हो। एक ने लिखा मेरा एजेंट है तू यह पाकिस्तान का अगला पीएम होगा। एक मे लिखा इतनी इंग्लिश सबको शक हो जाएगा कि आप इंडियन है।

गौरतलब है कि जब से धुरंधर 2 रिलीज हुई जमील जमाली किरदार ट्रेंड में आया है। राकेश बेदी लोगों के बीच अपने डायलॉग बच्चा है तू मेरा से काफी चर्चा में है। वहीं इस सबके बीच खुद को रियल जमील जमाली का किरदार बताने वाले नबील गबोल भी सुर्खियों में हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मई 24, 2026

Viral Video

मई 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

मई 24, 2026

Varun Dhawan

मई 24, 2026

Drishyam 3, Chand Mera Dil Box Office Collection

मई 24, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

मई 24, 2026