Rakesh Bedi ‘बच्चा है तू मेरा’ ट्रेंड के साथ क्या कार्तिक आर्यन को किया रिप्लेस, जानिए कैसे ‘धुरंधर 2’ के बाद स्टारडम का उठा रहे लुत्फ

Rakesh Bedi: धुरंधर में अपने किरदार को लेकर चर्चा में रहने वाले जमील जमाली की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर चर्चा में है जहां उन्हें देखने के बाद लोगों का कहना है कि क्या वह कार्तिक आर्यन को रिप्लेस करने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Rakesh Bedi

Photo Credit- Google Rakesh Bedi

Rakesh Bedi: जब से धुरंधर 2 रिलीज हुई है तब से रणवीर सिंह से ज्यादा जो किरदार चर्चा में रहा है वह है जमील जमाली जिन्होंने बच्चा है तू मेरा ट्रेंड से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंटरनेट सेंसेशन बन चुके राकेश बेदी की जो लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। इस सबके बीच क्या वह वाकई कार्तिक आर्यन को रिप्लेस करने वाले हैं। आखिर किस मामले में लोग इस तरह की बातें बना रहे हैं और क्या है पूरी डिटेल्स। आइए जानते हैं इंस्टाग्राम पर राकेश बेदी ने ऐसा क्या पोस्ट किया जो फिलहाल चर्चा में है।

राकेश बेदी ने फैंटा एड के साथ क्या लिखा मजेदार

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और फैंटा के साथ कोलैब करते हुए नजर आए। इस दौरान वह बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में फैंटा की बोतल दिखाई दे रही है। धुरंधर 2 के जमील जमाली का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उनका कैप्शन भी उन्ही की तरह मजेदार है। जमील जमाली ने लिखा फैंटा जगाएगी भी फैंटा सुलायेगी भी उस दोस्त को टैग करो जो फैंटा के सपने देखता है इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं हालांकि यह सिर्फ ऐड है।

Rakesh Bedi के पोस्ट को देख क्यों हुआ कार्तिक आर्यन का जिक्र

वहीं फैंटा इंडिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा फाइनली हुआ फूल सीन सेट। जेप्टो ने इस पर कमेंट करते हुए कहा हमारा अब एक ही मकसद फैंटा सबके घर तुरंत। ब्लिकिंट ने लिखा और फैंटा सबके घरों तक आएगी भी। जमाली मामू का फैंटा वाला यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कहा फेंटा को पे करना होगा वर्ल्ड वाइड आप सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हो तो वहीं एक यूजर ने कहा अब कार्तिक आर्यन का क्या होगा। दरअसल अभी फैंटा के ब्रांड एंबेसडर कार्तिक आर्यन है।

जमील जमाली के इस लेटेस्ट पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके स्टारडम का लुत्फ उठा रहे हैं। धुरंधर 2 में जमील के किरदार में लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया है और यही वजह है कि वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

Exit mobile version