Dhurandhar 2 को यूट्यूबर ध्रुव राठी ने बनाया बिजनेस का नया हथियार , देखें कैसे कोर्स बेच भर रहे तिजोरी?

Dhurandhar 2: जहां एक तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कमाई से भौकाल लाया हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ यूट्यूबर ध्रुव राठी लगातार इस मूवी को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। उन्होंने आदित्यधर की सुपरहिट फिल्म को एआई कोर्स के प्रमोशन का हथियार बनाया है।

Dhurandhar 2

Picture Credit: Google

Dhurandhar 2:  जहां एक तरफ आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ की ताबड़तोड़ कमाई रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग इसे झूठा और प्रोपेगेंडा करार दे रहे हैं। धुरंधर 2 का लगातार विरोध करने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, इसमें वो  इस मूवी का नाम लेकर अपने कोर्स का प्रमोशन कर रहे हैं। वो इस मूवी को देखने की जगह अपना एआई कोर्स सीखने की सलाह दे रहे हैं। ध्रुव राठी ने इस मूवी को टाइम बर्बाद करने वाला बताया है वहीं, अपने कोर्स की वो जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूट्यूबर के इस वीडियो को देख लोग खुद का बिजनेस बेचने का बेस्ट  प्रमोशन बता रहे हैं।

Dhurandhar 2 का नाम लेकर यूट्यूबर ध्रुव राठी  ने खुद के AI कोर्स का किया प्रमोशन

ध्रुव राठी ने अपने इंस्टागारम पर  रविवार को एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो कह रहे थे कि,  इस रविवार को आपके पास दो ऑप्शन है। पहला बीजेपी का प्रोपेगेंडा दिखाती धुरंधर 2 और दूसरी तरफ मेरा  स्किल बढ़ाता एआई कोर्स । यूट्यूबर ने ‘धुरंधर 2’ की आलोचना करते हुए अपने AI मास्टरक्लास कोर्स का प्रमोशन किया है।

देखें वीडियो

उन्होंने इस फिल्म को “प्रोपेगेंडा” और “ब्रेन रॉट”  बताया और दर्शकों को इसके बजाय अपने कोर्स के जरिए “ब्रेन बिल्डिंग”  करने की सलाह दी।उन्होंने ऑडियंस के सामने दो विकल्प रखते  हुए कहा,  4 घंटे इस फिल्म को देखने में बर्बाद कर सकते हैं या 3 घंटे उनकी AI मास्टरक्लास अटेंड कर सकते हैं। आपको बता दें, ध्रुव राठी ने ‘AI Fiesta’ नाम से अपना एक AI स्टार्टअप लॉन्च किया है। ये तमाम तरह के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। इसीलिए वो ट्रेंडिंग फिल्म धुरंधर 2 का नाम लेकर लगातार अपने कोर्स का प्रमोशन कर रहे हैं।  यूजर्स का मानना है कि, वो धुरंधर 2 को मार्केटिंग स्ट्रेटेजी  के तौर पर यूज करके अपना कोर्स बेचकर पैसे कमा ना चाहते हैं। 

ध्रुव राठी ‘धुरंधर 2’ का क्यों कर रहे विरोध? 

आपको बता दें, धुव्र राठी भारत के एक जाने-माने यूट्यूबर हैं। वो अपनी पॉलीटिकल वीडियोज से अकसर सरकार पर सवाल उठाते हैं। यही कारण है कि, वो रणवीर सिंह की धुरंधर और धुरंधर 2 का लगातार विरोध कर रहे हैं। वो आदित्यधघर के द्वारा बनाई गई इस मूवी को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। उनका कहना है कि, बॉलीवुड मूवी मेकर ने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब ध्रुव राठी ने सत्ता पक्ष की अलोचना की हो। इससे पहले भी ध्रुव राठी अपने वीडियो में अक्सर सत्ता पक्ष और सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करते हैं, जिसके कारण वे अक्सर विवादों में रहते हैं।

 

Exit mobile version