---Advertisement---

Rakesh Bedi: सालों पहले ‘धुरंधर’ का जमील जमाली ने क्यों किया था जिक्र, क्या आदित्य धर ने यहां से कॉपी की स्पाई थ्रिलर के लिए डिटेलिंग

Rakesh Bedi: क्या धुरंधर को लेकर जमील जमाली ने पहले ही सपना देख लिया था। 12 साल पुराने इस क्लिप में आखिर ऐसा क्या है जिसकी वजह से लोग आदित्य तार की डिटेलिंग की तारीफ करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2026 2:44 अपराह्न

Rakesh Bedi
Follow Us
---Advertisement---

Rakesh Bedi: यह सच है कि आपकी किस्मत रातों रात कब बदल जाए और आप फर्श से अर्श तक पहुंच जाओ इसकी किसी को कानोंकान खबर नहीं होती लेकिन अगर आप धेर्य और हिम्मत रखते हैं तो आप जंग जीत सकते हैं। आप जो सपने में देखे हैं वह सच होगा। यह लाइन निश्चित तौर पर धुरंधर के असली हीरो राकेश बेदी के लिए फिट करता है। 45 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे एक्टर और अपने घर छोटे-छोटे किरदार से लोगों का दिल खुश कर देने वाले रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के जमील जमाली आज सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर नाम बन चुके हैं। क्या आपको पता है कि सालों पहले उन्होंने धुरंधर का जिक्र कर दिया था जिसका वीडियो चर्चा में है।

कहां से है राकेश बेदी का यह धुरंधर क्लिप

कहते हैं किस्मत अक्सर इशारा करती है कि आगे आपके साथ क्या होने वाला है लेकिन क्या राकेश बेदी के साथ ऐसा चमत्कार हुआ है। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने धुरंधर का जिक्र किया था। इस क्लिप में ऐसा क्या बोल गए राकेश बेदी जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। यह वीडियो कथित तौर पर करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति के सीरियल कबूल है से है। ज़ी टीवी प्रसारित होने वाले शो में राकेश एक अफसर के किरदार में दिखे थे।

आखिर क्यों किया जमील जमाली ने धुरंधर का जिक्र

राकेश बेदी यहां सुरभि ज्योति को भारत से भेजने के लिए इन्वेस्टिगेशन कर रहे होते हैं और ऐसे में उनसे कहते हैं, “आंसू, पैसा, पॉलिटिकल प्रेशर, फाल्तू की ड्रामेबाजी, इन सब बातों का धुरंधर वटावडेकर पर कोई असर नहीं होता।” जमील जमाली बनकर छाए हुए राकेश दीदी के मुंह से इस पुराने क्लिप में धुरंधर का नाम सुंदर फैंस क्रेजी हो गए हैं और इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग इसे आदित्य धर की पिक डिटेलिंग बता रहे हैं।

Rakesh Bedi ने क्या धुरंधर का देख लिया था सपना

वहीं वीडियो को लेकर राकेश बेदी के फैंस का कहना है कि इसने पहले ही सपना देख लिया था धुरंधर के लिए। एक ने कहा कि यह प्रोजेक्ट धुरंधर की असलियत है। गौरतलब है कि जिन्होंने धुरंधर 2 देखा है उन्हें पता होगा कि जमील जमाली का किरदार कैसे अंत तक जबरदस्त है और इसी किरदार में ट्विस्ट है। फिलहाल एक्टर अपनी सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं जो उन्हें लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद मिला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 23, 2026

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 4

मार्च 23, 2026

Shiv Thakare

मार्च 23, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 4

मार्च 23, 2026

Deepika Padukone

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026