---Advertisement---

‘चुप बैठो वरना पोल खोल दूंगी…’ समय रैना को Rakhi Sawant ने दी खुली चुनौती, अमिताभ बच्चन को लेकर मसखरी करना पड़ा भारी

Rakhi Sawant: आखिर समय रैना अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसा क्या कहा था जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक बार फिर विवाद की शुरुआत हो गई। ड्रामा क्वीन मे इस पर टिप्पणी देते हुए कॉमेडियन की लताड़ लगा दी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2026 1:30 अपराह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: इंडियाज गोट लेटेंट के विवाद के बीच एक्ट्रेस ने समय रैना का खूब साथ दिया था। ड्रामा क्वीन ने सामने आकर उन्हें सपोर्ट दिखाया था। हालांकि इस सबके बीच आखिर क्यों वह उनके खिलाफ खड़ी हुई है और चुप रहने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह पोल खोल देंगी। आइए जानते हैं आखिर अमिताभ बच्चन को लेकर ड्रामा क्वीन ने किस तरह से हिदायत दी। इस दौरान क्या बोल गए जो चर्चा में है। इसके साथ ही एक बार फिर से कॉमेडियन का बेबाक अंदाज भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Rakhi Sawant ने सख्त रुख अपनाकर दी बड़ी हिदायत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विरल भयानी इंस्टाग्राम से इस वीडियो को शेयर किया गया जिसमें राखी सावंत कहती है कि “समय रैना यह बहुत गलत बात है। आप अमिताभ बच्चन के बारे में फालतू बात नहीं कर सकते हैं। अभिषेक बच्चन मेरा फेवरेट एक्टर है। समय रैना फिर मैं तुम्हारा पूरा पोल खोल दूंगी तुम चुप बैठो।”

अमिताभ बच्चन को लेकर क्या बोले थे समय रैना

विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब समय रैना ने अपने परफॉर्मेंस के दौरान अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी रोस्ट किया था। इस दौरान कॉमेडियन ने कहा था, “मेरे मन में यह सवाल आ रहा था कि मैं अमिताभ बच्चन से पूछूं कि सर आपने इतना पोलियो का ऐड किया फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए।” इतना ही नहीं समय रहना ने यह भी कहा था कि जब मैं केबीसी में गया था तो अपना प्रभाव अमिताभ बच्चन पर काफी अच्छे से छोड़कर आया था लेकिन जब उन्होंने मुझे खबर में देखा होगा तब खून की उल्टी कर दी होगी सूर्यवंशम वाला सीन हो गया होगा।

वहीं समय नैना द्वारा अमिताभ बच्चन को लेकर किया गया रोस्ट सोशल मीडिया पर विवादो की वजह बन चुकी है और फैंस सहित राखी सावंत उन पर भड़की हुई नजर आई।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026