---Advertisement---

Rakhi Sawant का मुस्लिम प्रेम देख भड़कीं Gauahar Khan, बोली- ‘बेशर्म प्राणी’

Rakhi Sawant और उनके पूर्व पति आदिल दुर्रानी का विवाद मीडिया में खूब चर्चा बटोर रहा है। इसी बीच अब अभिनेत्री के मक्का जाकर उमराह करने और अबाया पहनने पर विवाद छिड़ गया है। वहीं हाल ही में अभिनेत्री Gauahar Khan ने राखी के अचानक मुस्लिम धर्म प्रचार करने पर नाराज़गी जताते हुए उन्हें ‘बेशर्म प्राणी’ कहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 3, 2023 9:21 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: इन दिनों सोशल मीडिया पर जहां देखो बस राखी सावंत ही नज़र आती हैं। कभी उनका मक्का से लौटते हुए वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी उनके अपने पूर्व पति आदिल के साथ चल रहे उनका विवाद सुर्ख़ियां बटोरता है। अब हाल ही में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत मुस्लिम धर्म का प्रचार करने को लेकर विवादों में हैं। हर कोई राखी के अचानक मुस्लिम धर्म से प्रेम पर सवाल उठा रहा है जिसमें अब अभिनेत्री गौहर खान का नाम भी शामिल हो गया है। 

Rakhi Sawant के मुस्लिम धर्म का प्रचार करने पर Gauahar Khan ने जताई नाराज़गी 

दरअसल Rakhi Sawant कुछ दिनों पहले उमराह करने मक्का गईं थी जिसको लेकर उन्हें लोगों की नाराज़गी का सामना करना पड़ा था। वहीं अब जब वह मक्का से लौट आईं हैं तो वह मीडिया में मुस्लिम धर्म का प्रचार करती दिख रही हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री अब मीडिया के सामने अबाया पहने नज़र आती हैं। इसी को लेकर लोग राखी के मुस्लिम प्रेम पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें झूठा बताते हुए अपना ग़ुस्सा भी ज़ाहिर कर रहे हैं। 

इन्हीं सब बातों के बीच अब अभिनेत्री Gauahar Khan ने भी Rakhi Sawant पर आरोप लगाए हैं। गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर Rakhi Sawant को नाटक का भूखा बताते हुए लिखा “ऐसे कुछ हारे हुए लोग हैं जो इस्लाम को हल्के में ले रहे हैं और इस पवित्र तीर्थयात्रा का मज़ाक़ बना रहे हैं”। उन्होंने राखी के मक्का जाकर उमराह करने पर सवाल उठाते हुए लिखा “मुझे आश्चर्य है कि एक नाटक का भूखा व्यक्ति यहां कैसे आया और उसने इसका उपयोग और अधिक नाटक बनाने के लिए कैसे किया ??? एक मिनट आपने इस्लाम कबूल किया और अगले ही मिनट आपने कहा “ओह, मैंने ऐसा अपनी मर्ज़ी से नहीं किया”, क्या बकवास है। आप इस्लाम की सुंदरता को समझने के लायक नहीं हैं यदि आप इसे त्याग सकते हैं और इसे तब स्वीकार कर सकते हैं जब यह आपके प्रचार के भूखे स्टंट के अनुकूल हो, बेशर्म प्राणी।

उन्होंने राखी पर सख़्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा “मैं चाहती हूं कि भारत और सऊदी के इस्लाम बोर्ड ऐसे प्रचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि लोग किसी पवित्र चीज़ का फायदा न उठा सकें! वैसे भयानक दिखने वाला अबाया पहनने से आप मुसलमान नहीं बन जाते, अकीदा होना और इस्लाम के स्तंभों को समझना, एक अच्छा इंसान होना, एक सच्चा इंसान होना और अल्लाह से प्यार करना आपको मुसलमान बनाता है। कोई भी आस्था दिल में होती है, उसे दिखाने के लिए आपको 59 कैमरों की ज़रूरत नहीं है”।

पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने खोला राखी का सच

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rakhi Sawant के पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने उन पर धर्म बदलने को लेकर कई आरोप लगाए हैं। आदिल ने कुछ दिनों पहले मीडिया के सामने यह खुलासा किया था कि राखी उनसे कहती थीं कि वह सना खान की तरह मुस्लिम धर्म अपनाना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राखी उनसे कोई बार यह कह चुकी हैं कि वह सना खान की तरह अबाया पहनकर रहना चाहती हैं। वहीं Rakhi Sawant के मुस्लिम धर्म का इस तरह से प्रचार करने को लेकर लोग भी उन पर भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि राखी इन सबका झूठा दिखावा कर रही है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Peddi Box Office Collection Day 16

जून 20, 2026

Cocktail 2

जून 20, 2026

Batwara 1947 vs Alpha

जून 20, 2026

Allu Arjun

जून 20, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026