---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: इन फिल्मों को साथ बैठकर भाई-बहन करें एन्जॉय, खास बॉन्डिंग से त्यौहार में लगाए चार चांद

Raksha Bandhan 2023: भाई और बहन के रिश्ते पर बनी कई बॉलीवुड फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी इन फिल्मों को एंजॉय करना चाहते हैं तो रक्षाबंधन से खास मौका क्या हो सकता है। ऐसे में आप इस रक्षाबंधन पर भाई-बहन पर आधारित इन फिल्मों को इंजॉय कर सकते हैं। निश्चित तौर पर यह आपके रिश्ते को और भी खास और मजबूत बनाने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Raksha Bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: भाई और बहन के रिश्ते पर बनी कई फिल्में हमेशा से लोगों को पसंद रही है। यह बात सच है कि बॉलीवुड फिल्मों के जरिए हर एक खास मौके पर फैंस को कुछ अलग अंदाज में कहानी देती है और इन्हीं में से एक है रक्षाबंधन। अगर आप भी रक्षाबंधन पर घर बैठकर भाई-बहन के साथ किसी फिल्म को एंजॉय करना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं। निश्चित तौर पर ये फिल्में न सिर्फ आपकी बॉन्डिंग बल्कि भाई-बहन के बीच की रिश्ते के सही मायने को बताती है। ये फिल्में हमेशा से लोगों को काफी पसंद है। आइए देखते हैं फिल्में जो भाई बहन के रिश्ते पर है आधारित जिसे आप कर सकते हैं इस रक्षाबंधन पर इंजॉय।

‘फिजा’ फिल्म को करें एंजॉय

ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म में आपको भाई बहन के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। ऋतिक और करिश्मा इस फिल्म में भाई-बहन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी दिखाती है कि कैसे एक भाई को ढूंढने के लिए एक बहन हर हद को पार कर जाती है। भाई को ढूंढने में बहन अपनी जिंदगी लगा देती है। इस फिल्म को आप खास दिन पर इंजॉय कर सकते हैं।

‘जोश’ फिल्म में भाई-बहन के बीच दिखी बॉन्डिंग

ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’ में भाई और बहन के बीच अलग रिश्ते को दिखाया गया है। इस फिल्म में दोनों एक दूसरे को हर पल सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं और यही है इस फिल्म की खासियत।

‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म भी है काफी खास

सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ भी भाई-बहन के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग को दिखाती है। इस फिल्म में स्वरा भास्कर बहन के किरदार में नजर आ रही है वहीं छोटी बहन की भूमिका आशिका भाटिया निभा रही है। इस फिल्म में कहानी काफी अलग है कि कैसे भाई अपनी बहन की खुशी के लिए हर संपत्ति को लुटाने के लिए तैयार रहता है।

‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की कहानी भी है काफी अलग

इस फिल्म में जीनत अमान देवानंद की बहन के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी काफी अलग और खास है जहां जीनत अमान गलत रास्ते पर चलती है तो देवानंद उन्हें संभालने के लिए हर कोशिश करते हुए नजर आते हैं।

‘सरबजीत’ फिल्म को भी देख सकते हैं आप

‘सरबजीत’ फिल्म की कहानी भी भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित है जिसमें भाई के किरदार में रणदीप हुड्डा तो बहन के किरदार में ऐश्वर्या राय नजर आ रही है। फिल्म में दलवीर अपने भाई सरबजीत की रिहाई के लिए किस कदर कोशिश करती हुई दिखती है और उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है यह है फिल्म की कहानी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026