---Advertisement---

Rakul Preet Singh: ‘कास्टिंग काउच’ पर बयान देने से लेकर अबॉर्शन तक की उड़ी थी अफवाहें, विवादों में खूब रही एक्ट्रेस

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। यह बात सच है कि वह अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन कई बार कंट्रोवर्सी से उनका नाम जुड़ा है। ड्रग्स मामले से लेकर कास्टिंग काउच तक को लेकर वह पब्लिकली विवादों में आई थी।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 10, 2023 3:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rakul Preet Singh: साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में नजर आ चुकी रकुल प्रीत सिंह को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि रकुल अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है। अक्सर उन्हें उनके बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जाता है। जी हां, एक्ट्रेस प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं बावजूद इसके रकुल प्रीत कई बार विवादों में रही है और उनका कंट्रोवर्सी से गहरा नाता है। यह बात सच है कि रकुल फैशन सेंस से लेकर अपने लव अफेयर्स को लेकर लाइमलाइट में रहती है और फैंस को खूब इंप्रेस करती हैं। यह भी सच है कि कंट्रोवर्सी के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है।

अबॉर्शन की आई थी अफवाहें

दरअसल रकुल प्रीत सिंह की अबॉर्शन की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कंट्रोवर्शियल पोस्ट करने वाले फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने कहा था, “ब्रेकिंग न्यूज़ रकुल प्रीत सिंह ने दो हफ्ते पहले कराया था गर्भपात। हम सभी जानते हैं वह फ्लॉप अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी के साथ रिश्ते में है।” हालांकि इसे लेकर ज्यादा बातें नहीं हुई क्योंकि लोगों ने इसे निराधार बताते हुए उमैर की फजीहत करते हुए नजर आए।

कास्टिंग काउच को लेकर मुखर हुई थी रकुल

दरअसल रकुल प्रीत सिंह कास्टिंग काउच को लेकर भी मुखर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसा कुछ भी नहीं है। ऐसे में तेलुगू एक्ट्रेस को झूठा करार देते हुए कहा कि वह झूठ बोलती है और इसके पीछे उनका निजी स्वार्थ छिपा हुआ है। इस वजह से उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा।

ड्रग्स मामले में भी फंस चुकी है रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह को ईडी का समन भेजा गया था और ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ गई थी। इस मामले में टॉलीवुड के कई स्टार्स का नाम सामने आया था और ऐसे में रकुल से भी पूछताछ की गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Leave a Comment