---Advertisement---

Ram Gopal Varma ने क्या धुरंधर 2 को एटॉमिक बम बताकर इंडस्ट्री को कहा पैरालाइज्ड, कटाक्ष देख बाकी फिल्ममेकर्स को लग सकता झटका

Ram Gopal Varma: धुरंधर 2 की तारीफ करने वाले डायरेक्टर ने एक बार फिर बाकी फिल्म मेकर्स पर कटाक्ष करते हुए कुछ ऐसा लिखा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं लेटेस्ट पोस्ट ने किस तरह से सनसनी मचा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2026 11:20 पूर्वाह्न

Ram Gopal Varma
Follow Us
---Advertisement---

Ram Gopal Varma: धुरंधर 2 को चीयर्स करने वाले सिरफिरे फैंस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का नाम शुमार है। आदित्य धर की तारीफ करने में वह पीछे नहीं है। रिलीज से पहले से ही धुरंधर को लेकर पोस्ट करने में राम गोपाल वर्मा कतरा नहीं रहे हैं। इस सब के बीच एक बार फिर लेटेस्ट पोस्ट से वह चर्चा में आ गए हैं। आदित्य धर की फिल्म की तारीफ करते हुए इस बार उन्होंने बाकी फिल्म इंडस्ट्री को पैरालाइज्ड बता दिया। इसके साथ ही 19 मार्च 2026 से पहले की फिल्मों को कब्रिस्तान में करार दे दिया है।

आदित्य धर की धुरंधर 2 की तारीफ में Ram Gopal Varma ये क्या बोल गए

राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 को लेकर पोस्ट में लिखा, “अब जब आदित्य धर ने फिल्म इंडस्ट्री के ठीक नीचे एक अटॉमिक बॉम्ब फोड़ दिया है, तो चौंकाने वाली बात यह है कि बाकी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से इस पर चुप्पी है। मुझे नहीं पता कि ऐसा इसलिए है क्योंकि धुरंधर 2 के भयानक धमाके ने फिल्म इंडस्ट्री में बाकी सभी को आउटर स्पेस में इतनी दूर फेंक दिया है कि लंबी दूरी के कारण उनकी तालियां यहां तक ​​नहीं पहुंच पा रही हैं, या वे इनकार में डूबे हुए हैं, एक-दूसरे से फुसफुसा रहे हैं, “यह सिर्फ प्रोपेगैंडा है… यह जल्द ही खत्म हो जाएगा” ताकि वे वापस आकर अपनी वही पुरानी रिपिटिटिव फिल्में बनाना शुरू कर सकें।”

धुरंधर 2 को डायनासोर बताकर फिल्म इंडस्ट्री की उतार दी राम गोपाल वर्मा ने इज्जत

इसके साथ ही आदित्य धर की फिल्म को लेकर तारीफ करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा, “या वे फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस से बस पैरालाइज्ड हो गए हैं, यह महसूस करते हुए कि वे जो कुछ भी बना रहे थे या बनाने की प्लानिंग कर रहे थे, वह अब बस उसका मुकाबला नहीं कर सकता? लेकिन क्या यह बहुत बड़ी बेवकूफी नहीं है कि धुरंधर 2 जैसे डायनासोर को नज़रअंदाज़ किया जाए जो आपकी आंखों में आग उगल रहा हो और जिसका बॉक्स ऑफिस धमाका आपके पैरों तले ज़मीन हिला रहा हो, कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है कि नज़रें फेर ले?”

धुरंधर 2 से सीखने की दी डायरेक्टर ने सलाह

राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा, “फिल्म इंडस्ट्री में मेरे सभी साथियों को मेरी सच्ची सलाह है कि प्लीज़ धुरंधर 2 को बहुत सीरियसली लें और इसे फिल्ममेकिंग के एक नए कोर्स की तरह पढ़ें और खुद को एजुकेट करें वरना 19 मार्च 2026 से पहले के सिनेमा के कब्रिस्तान में हमेशा के लिए दफन होने का रिस्क लें।”

जहां तक बात करें आदित्य धर की धुरंधर 2 की तो इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन नजर आ रहे हैं। बीते दिन इस फिल्म ने भारत में 68 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब तक इंडिया कलेक्शन 846 करोड़ रुपए हो चुकी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026