---Advertisement---

Ram Mandir Ayodhya: रणबीर-आलिया को भी मिला राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता

Ram Mandir Ayodhya: रणबीर-आलिया को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। इसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 8, 2024 10:42 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 8, 2024 1:47 अपराह्न

RAM MANDIR
Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir Ayodhya: बॉलीलुड के सबसे क्यूट और बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्टा को यूपी के अयोध्या में होने जा रहे भव्य राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए न्योता मिला है।

रणबीर-आलिया को भी मिला राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

22 जनवरी को एक्टर और एक्ट्रेस राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले साउथ एक्टर रजनीकांत, अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसे कई सितारों को भी आमंत्रण भेजा जा चुका है। रणबीर और आलिया को ये आमंत्रण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से भेजा गया है। जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है। इसका फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

22 जनवरी को अयोध्या में ये भव्य और विशाल कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें करीब 1 लाख से ज्यादा भक्त शामिल हो सकते हैं। इस ऐतिहासिक पल की कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां गवाह बनने जा रही हैं।आपको बता दें, बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौता को कई दिन पहले ही इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिल चुका है। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस की तरफ से दी गई थी।

अयोध्या में चल रहीं खास तैयारियां

आपको बता दें, यूपी के अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम की जोरों से तैयारियां चल रही हैं। इस स्थान में सजावट का कार्य हो या फिर अन्य कोई कार्य सभी की तैयारियों पर खुद सीएम योगी नजर बनाएं हुए हैं और समय-समय पर यहां का दौरा भी कर रहे हैं। वर्षों बाद भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन से आम हो या फिर खास सभी में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026