---Advertisement---

Rama Raju Mantena ने जूनियर डोनाल्ड ट्रंप को भारत बुलाकर मार ली बाजी! खरबपति मेहमानों की लिस्ट ने क्या अंबानी वेडिंग को दे दी मात ?

Rama Raju Mantena : देश और दुनिया में इस समय भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी चर्चा में बनी हुई है। राजस्थान के उदयपुर में ये शाही शादी हो रही है। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा है। इसके साथ ही दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शादी में शामिल होंगी। इस रॉयस वेडिंग की तुलना मुकेश अंबानी के बेटे की शादी से हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 22, 2025 1:00 अपराह्न

Rama Raju Mantena
Follow Us
---Advertisement---

Rama Raju Mantena : राजस्थान का उदयपुर एक बार फिर से दुनियाभर में रॉयल वेडिंग की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। इसकी वजह अमेरिकी भारतीय बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी है। इस शाही मैरिज में दुनियाभर के पावरफुल और रईस लोग हिस्सा लेने पहुंचे है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे इस शादी में नजर आ रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हैं। ट्रंप के बेटे की चर्चाएं मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर हो रही है। इससे पहले ऐसी रॉयल वेडिंग भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई है। जिसमें ट्रंप की बेटी इवांका अपने पति और बच्चों के साथ पहुंची थीं। वहीं, रिहाना जैसे बड़े ग्लोबल सिंगर ने परफॉर्मे किया था। लगभग 5000 करोड़ की इस शादी को लगता है राजू मंटेना टक्कर दे रहे हैं। इनके मेहमानों लिस्ट काफी रॉयल है।

राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी में पहुंच रहे ये बड़े सितारे

खबरों की मानें तो, राजू मंटेना की बेटी की शादी में दुनिया के 40 देशों के लगभग 130 पावरफुल हस्तियां मेहमान बनकर पहुंचेगीं। नेत्रा मंटेना की शादी खरबपति वामसी गड्डीराजू से हो रही है। ये फूड-टेक यूनिकॉर्न सुपरऑर्डर के प्रमुख हैं। इस शादी में 1200 से ज्यादा लोग पहुंचने वाले हैं। ये शादी उदयपुर के सिटी पैलेस में होने वाली है। इस दौरान द लीला पैलेस, माणिक चौक, औरजगमंदिर आइलैंड पैलेस मेहमानों के लिए बुक रहेगा। 21 नबंवर से लेकर 24 नवंबर तक शादी के फंक्शन चलेंगे। ये मैरिज 2025 की सबसे महंगी वेडिंग है। इस शादी में जस्टिन बीबर, जेनिफर लोपेज, टिएस्टो, ब्लैक कॉफ़ी, सर्क डू सोलेइल और डीजे अमन नागपाल जैसी बड़ी हस्तियां परफॉर्म करेंगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये शादी कितनी अमीर होने वाली है। इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा डोनास्ड ट्रंप के बेटे की हो रही है।

Rama Raju Mantena की नेटवर्थ 2025

अरबपति राम राजू मंटेना इंजीनियस फार्मास्यूटिकल्स के प्रमुख हैं। अमेरिका के हेल्थ सेक्टर में राजू मंटेना का बहुत बड़ा नाम है। उनकी नेटवर्थ 177 करोड़ के आस-पास बताई जाती है। ये रईसी में मुकेश अंबानी से तो काफी नीचे हैं। लेकिन जो इनकी गेस्ट लिस्ट है वो काफी चर्चाओं में है। जिसकी वजह से लोगों को अंबानी घराने की शादी और मेहमानों की याद आ रही है। राजू मंटेना सबसे पहले साल 2017 में चर्चाओं में आए है। तब उन्होंने तिरुपति बालाजी में 28 किलों की सोने की माला चढ़ाई थी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026