---Advertisement---

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर के जन्मदिन पर मेकर्स का सरप्राइज, जानिए रिलीज तारीख क्यों है खास

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर के फैंस के लिए फिल्म और भी स्पेशल बन गया है क्योंकि राहा कपूर के लिए भी या खास है। आइए जानते हैं आखिर मेकर्स की तरफ से क्या खास सरप्राइज दिया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2026 10:52 पूर्वाह्न

Ramayana Release Date
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana Release Date: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की रामायण को लेकर कहा जा रहा था कि यह दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सबके बीच मेकर्स की तरफ से रिलीज तारीख की पुष्टि कर दी गई है। आखिर यह तारीख रणबीर और उनके परिवार के लिए क्यों खास है। दरअसल इस दिन को देखने के बाद यूजर्स ने यह निकाल लिया कि राहा कपूर के लिए यह स्पेशल है और जाहिर तौर पर एक खूबसूरत संकेत माना जा रहा है। आइए जानते हैं रामायण रिलीज डेट क्या है जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

जानिए रामायण रिलीज डेट जो है रणबीर और आलिया के फैंस के लिए सरप्राइज

बात करें रामायण की रिलीज तारीख की तो अंग्रेजी ट्रेलर को जारी करते हुए मेकर्स ने यह बता दिया कि दिवाली से 2 दिन पहले 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। दरअसल 8 नवंबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा तो ऐसे में 2 दिन पहले फैंस को खास सरप्राइज मिलने वाला है। दिवाली के अलावा भी यह तारीख खास है क्योंकि राम के किरदार में नजर आने वाले एक्टर की बेटी राहा कपूर का जन्मदिन भी 6 नवंबर को मनाया जाता है। आलिया भट्ट और रहा के फैंस के लिए या खूबसूरत संयोग है।

क्यों खास है रणबीर कपूर के फैंस के लिए Ramayana Release Date

वहीं रामायण रिलीज डेट से हटके अगर रणबीर कपूर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि यह इसलिए खास है क्योंकि राहा कपूर पहली दफा सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए जाएगी। वहीं दिवाली 2026 के मौके पर लक्ष्मी पूजन से 2 दिन पहले फिल्म बड़े पर्दे पर आ रही है जो इसे एक फेस्टिवल ओपनिंग देने के लिए काफी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि 4000 करोड़ के बजट में तैयार होने वाली यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

इन भाषाओं में रिलीज होगी रामायण

जहां तक बात करें नितेश तिवारी की रामायण की तो यह हिंदी और तेलुगु के अलावा तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने जा रही है। अंग्रेजी के साथ-साथ सबटाइटल्स में भी लोग एंजॉय कर सकते हैं।

इन सितारों के साथ रामायण है खास

रणबीर कपूर की रामायण में राम बने हुए एक्टर नजर आने वाले हैं तो वही माता सीता के किरदार में साई पल्लवी दिखाई देंगी। साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं तो सनी देओल हनुमान बने हुए दिखाई देंगे। रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में तो अरुण गोविल राजा दशरथ बने दिखाई देने वाले हैं। लारा दत्ता माता कैकेयी तो इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या के किरदार में नजर आएंगी। काजल अग्रवाल मंदोदरी तो रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा बनेंगी। जाहिर तौर पर 6 नवंबर का इंतजार लोगों को रहने वाला है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Daayra Box Office Collection Day 2

सितम्बर 20, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16

सितम्बर 20, 2026

Deepika Padukone

सितम्बर 20, 2026

Salman Khan

सितम्बर 20, 2026

Golmaal 5

सितम्बर 19, 2026