---Advertisement---

रणबीर कपूर के Ramayana Trailer को मेकर्स ने क्या इस वजह से किया पोस्टपोन, जानिए सच्चाई

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म के ट्रेलर रिलीज में देरी की आखिर क्या वजह रही जिस पर लोग बातें बना रहे हैं। आइए जानते हैं मेकर्स की तरफ से क्या कहा गया जो मानने के लिए लोग तैयार नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2026 11:39 पूर्वाह्न

Ramayana Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली 4000 करोड़ के बजट में तैयार हुई फिल्म रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार थी। वहीं इस दिन का इंतजार फैंस कर रहे थे लेकिन इस सब के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई जहां मेकर्स की तरफ से इस बात की घोषणा की गई कि उनकी तरफ से रामायण ट्रेलर के रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। क्या इसकी देरी की वजह कुछ और है। आइए जानते हैं मेकर्स ने क्या कहा जो मानने के लिए फैंस तैयार नहीं हैं।

रामायण मेकर्स फैंने फैंस को पोस्टपोन को लेकर क्या कहा

रामायण ट्रेलर में देरी की जानकारी देते हुए मेकर्स ने कहा, “सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी साझेदारी के कारण रामायण को विश्व स्तर पर ले जाने का मेरा सपना अब साकार हो गया है। उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, हम अपना ट्रेलर अब वैश्विक स्तर पर बाद में लॉन्च करेंगे। भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह एक ऐसा गौरवपूर्ण क्षण होगा जब रामायण को किसी भी प्रमुख वैश्विक हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा। यह विशेष है क्योंकि यह दुनिया भर के लोगों के लिए हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की समृद्धि को नए सिरे से गौरव और उत्साह के साथ जानने का द्वार खोलता है।”

क्या इस वजह से Ramayana Trailer को किया गया पोस्टपोन

इसके साथ ही मेकर्स ने कहा, “मैं रामायण के सभी प्रशंसकों और विश्वासियों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाने में मदद की। हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं, आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य की रक्षा के लिए सर्वोत्तम प्रयास करें।” इसे देखने के बाद रेडिट पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा कि यह नहीं बोल पा रहे हैं कि प्रोटेस्ट की वजह से उनको कोई भाव नहीं देगा। एक यूजर ने लिखा प्रोटेस्ट ने सभी लाइमलाइट को बटोर लिया। 

बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर राम तो सीता बनी हुई साई पल्लवी नजर आने वाली है। रवि दुबे लक्ष्मण तो सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं यश रावण बनकर छाने के लिए तैयार हैं और यह फिल्म 4000 करोड़ के बजट में तैयार की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026

Prabhas

अक्टूबर 24, 2026

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026