---Advertisement---

Ramayana Trailer: जब सब सो रहे होते हैं तब रिलीज करने का क्या है लॉजिक, जानें लीक क्लिप के बीच रणबीर कपूर और मेकर्स का बड़ा फैसला

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर समय की जानकारी दी तो सोशल मीडिया पर बहस शुरू होने लगी है।आखिर क्या है इसके पीछे का लॉजिक और क्यों यूजर्स बातें बनाने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Ramayana Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana Trailer: 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में साई पल्लवी और रणबीर कपूर की नितेश तिवारी निर्देशित रामायण का नाम शुमार है। 4000 करोड़ के बजट में तैयार की गई इस फिल्म में एक से बढ़कर एक स्टार कास्ट को लिया गया है। ट्रेलर रिलीज को लेकर टाइमिंग में लोगों को हैरान कर दिया है आइए जानते हैं क्यों यह चर्चा में है और मेकर्स ने क्या फैसला लिया है। दरअसल 30 जुलाई को सुबह में रणबीर कपूर की रामायण ट्रेलर जारी किया जाएगा लेकिन इसकी पीछे की वजह जानकर आपको हैरानी हो सकती है।

रामायण ट्रेलर को लेकर मेकर्स का क्या है फैसला

नमित मल्होत्रा ने ओम कैप्शन के साथ लिखा कि “रामायण का ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त के वक्त 30 जुलाई गुरुवार 4:15 पर दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है।” वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद ऋतिक रोशन ने लिखा इंतजार नहीं कर सकता तो रवि दुबे ने भी प्यार लुटाया है।

Ramayana Trailer रिलीज टाइम को लेकर क्या बोल रहे लोग

Ramayana Trailer to Release on 30 July at 4:15 AM
byu/dontsharegossip inBollyBlindsNGossip

वहीं इस पर बात करते हुए रामायण ट्रेलर को लेकर रेडिट ने लिखा कि “ट्रेलर कपड़े में ब्रह्म मुहूर्त के दौरान किया जाएगा यह समय सूर्योदय से ठीक पहले का होता है जिसे हिंदू संस्कृति में आध्यात्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह प्रार्थना ध्यान और सकारात्मक शुरुआत से जुड़ा है। यह समय फिल्म की पौराणिक थीम के अनुकूल है।” वहीं रामायण ट्रेलर्स का समय देखने के बाद एक यूजर ने कहा ब्रह्म मुहूर्त या फिर हॉलीवुड वालों को प्रभावित करने के लिए समझदारी से अमेरिकी शाम के समय को ट्रेलर रिलीज करने की योजना बनाई गई है। वहीं एक यूजर ने कहा मैं तो अपने टाइम पर ही उठूंगा भाई।

Ramayana Trailer के क्लिप्स वायरल होने से पड़ेगा असर

फिलहाल रामायण ट्रेलर रिलीज चर्चा में है क्योंकि पहले इसके कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर देखी जा रही है। रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं तो साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण को सनी देओल हनुमान बने हुए नजर आएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में यह फिल्म बन रही है तो नमित मल्होत्रा प्रोड्यूसर है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mirzapur The Movie

अगस्त 13, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 14

अगस्त 13, 2026

Awarapan 2 Vs Batwara 1947

अगस्त 13, 2026

The Traitors 2

अगस्त 13, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 13, 2026

Haiwaan Teaser

अगस्त 13, 2026