‘एनिमल’ की शूटिंग पर पहुंचे Ranbir Kapoor! न्यू लुक को देख फैंस हुए क्रेजी

Ranbir Kapoor: 'तू झूठी मैं मक्कार' की सफलता के बाद रणबीर कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें 'एनिमल' की शूटिंग पर नजर आए हैं। रणबीर कपूर का यह वीडियो चर्चा में है। 

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर बहुत जल्द ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। एक्टर कई दफा इस फिल्म के बारे में बात कर चुके हैं। वही हाल ही में कपिल शर्मा शो में उन्होंने खुलासा किया है कि वह इस फिल्म के लिए अपने लुक को बदल रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान स्पॉट हुए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर का बीयर्ड लुक काफी अलग है। रणबीर इस लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। उन्हें देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं। रणबीर कपूर आए दिन किसी न किसी फिल्म की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। अभी उनकी हाल ही में ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है और फिल्म को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

 

Exit mobile version