---Advertisement---

Ranbir Kapoor और संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’ की खतरनाक कहानी इस तरफ करेगी रुख, क्या दे पाएंगे ‘धुरंधर’ फ्रेंचाईजी को टक्कर

Ranbir Kapoor: संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल पार्क में नजर आने वाले रणबीर कपूर ने बताया कि आखिर इस फिल्म का हिस्सा बनने के बाद वह किस तरह महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही इस बार कहानी क्या दिलचस्प मोड़ लेने वाली है इस बारे में भी खुलासा हुआ है। क्या धुरंधर फ्रेंचाईजी पर भारी पड़ेगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2026 12:00 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: 2023 की मोस्ट पॉपुलर फिल्म की बात करें तो एनिमल का नाम लिस्ट में टॉप पर शुमार है जिसमें रणबीर सिंह रश्मिका मंदाना नजर आई थी। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था और तब से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर लोगों में जुनून देखा जा रहा है। वहीं इस सब के बीच एनिमल पार्क को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने जो जानकारी दी वह फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा देने के लिए काफी है। आखिर इस बार कहानी क्या मोड लेने वाली है और किस तरह का रिश्ता दिखाया जाने वाला है। क्या यह धुरंधर फ्रेंचाईजी को पस्त कर पाएगी।

Ranbir Kapoor की एनिमल पार्क की क्या होगी कहानी

फिलहाल संदीप रेड्डी वांगा रणबीर कपूर की एनिमल पार्क पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि वह प्रभास की स्पिरिट को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस बारे में खुद बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि मौजूदा फिल्म खत्म होते ही एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू की जाएगी और इस बार इसमें और भी एनिमल्स होंगे।अजीज भी एक एनिमल है। अब कहानी दो भाइयों की तरफ मोड़ लेने वाली है जो दिखने में तो एक जैसे हैं और ऐसे में मुझे लगता है कि एनिमल पार्क सही टाइटल सूट करने वाला है।

कब होगी एनिमल पार्क की शुरुआत

इसके साथ ही एनिमल पार्क डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर यह भी कहा कि 2027 की मिड में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। अब ऐसे में इसकी रिलीज तारीख क्या होगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है

इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा

रणबीर कपूर इस दौरान संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आए हैं और उन्होंने खुद कहा कि वह एनिमल पार्क का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां संदीप रेड्डी वांगा प्रभास के साथ स्पिरिट में नजर आएंगे जिसमें तृप्ति डिमरी दिखाई देगी तो वहीं रणबीर कपूर की पाइपलाइन में लव एंड वॉर के साथ-साथ रामायण है।

क्या धुरंधर से बड़ी फ्रेंचाइजी बनेगी एनिमल

वहीं इसके साथ ही एक रेडिट पोस्ट पर एनिमल की धुरंधर फ्रेंचाइजी के साथ तुलना की गई जहां कहा गया की एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को धुरंधर के साथ तुलना किया गया लेकिन अब मुझे यह लगता है की सबसे बड़ा सवाल यह है कि धुरंधर 2 और एनिमल पार्क में से कौन बड़ी फिल्म होगी। जहां धुरंधर 2 यश की फिल्म टॉक्सिक से क्लेश करने वाली है। वहीं दूसरी तरफ एनिमल पार्क से पहले संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट और रणबीर कपूर की रामायण रिलीज हो रही है जो इस फिल्म की सफलता की कहानी रच सकती है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि एनिमल और धुरंधर में से कौन ज्यादा कमाल दिखाती है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026