---Advertisement---

बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद मौत से डरने लगे Ranbir Kapoor! कहा- ‘मैं 71 की उम्र में मर…’

Ranbir Kapoor: राहा के जन्म के बाद कुछ इस कदर बदल गए रणबीर कपूर, सुनने के बाद आप भी रह जाएंगे हैरान, आइए जानते हैं क्या कहा एनिमल एक्टर ने जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2024 4:19 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने फैमिली मैन वाले अंदाज को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। वहीं इस सब के बीच बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलाव को लेकर वह बातचीत करते हुए नजर आए। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी बेटी राहा कपूर के साथ एक्टर की बॉन्डिंग काफी खास है और ऐसे में एक्टर ने कहा है कि वो मौत को लेकर भी सोचने लगे हैं।

ऐसा लगता है मेरा पुनर्जन्म हुआ

हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा क्योंकि मैं एक पिता हूं यह मेरी जिंदगी के लिए बहुत बड़ा बदलाव है। मुझे लगता है कि मैं अभी-अभी पैदा हुआ हूं और मेरा पुनर्जन्म हुआ है। मुझे लगता है कि मैंने जो 40 साल दिए हैं वह अभी से बिल्कुल अलग जिंदगी थी मैं नए विचारों को महसूस कर रहा हूं। जब मैं अपनी बेटी के साथ होता हूं तो बिल्कुल अलग होता हो और मैं उसकी वजह से काफी अलग सोचने लगा हूं।

इसलिए 71 की उम्र में मरना चाहते थे Ranbir Kapoor

इसके बाद रणबीर कपूर ने कहा कि मैंने हमेशा सोचा था कि मैं 71 साल की उम्र में मर जाऊंगा क्योंकि मुझे 8 नंबर से बहुत लगाव है। मुझे कभी मौत का डर नहीं लगा मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों कहा था लेकिन अब मुझे लगता है कि यह बहुत जल्दी है। सिर्फ 30 साल तो है। ऐसे में मैं इतना ही कहूंगा कि राहा की वजह से सब कुछ बदल गया।

सिगरेट पीना छोड़ चुके हैं रणबीर

रणबीर कपूर इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी बेटी के जन्म के बाद अपने आप पर ध्यान देना शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा मैं 17 साल की उम्र में सिगरेट पीना शुरू कर दिया था और यह एक बुरी आदत बन गई थी। लेकिन राहा के जन्म के बाद मुझे यह महसूस होने लगा कि यह हानिकारक है और मैंने इसे छोड़ दिया।

इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर

बता दें कि रणबीर कपूर आखिरी बार एनिमल फिल्म में नजर आए थे और इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदांना और तृप्ति डिमरी थी। वहीं उनकी पाइपलाइन में लव एंड वार, ब्रह्मास्त्र 2 और रामायण बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026