---Advertisement---

क्या आलिया के लिए ‘टॉक्सिक पति’ हैं Ranbir Kapoor, लिपस्टिक कंट्रोवर्सी पर एक्टर ने सरेआम कह दी ये बात

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की लिपस्टिक कंट्रोवर्सी को लेकर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। फिलहाल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मीडिया इंटरव्यू में रणबीर इस बारे में बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई कई खुलासे किए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2023 6:48 अपराह्न

ranbir kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट के लिपस्टिक वाले वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स रणबीर कपूर को काफी ट्रोल कर रहे थे। यहां तक कि रणबीर को टॉक्सिक पति कहा जा रहा था और उन्हें काफी नेगेटिविटी भी मिल रही थी। अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है और उनपर तमाचा लगाते हुए कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोगों की बोलती बंद हो जाएगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर नेगेटिविटी को लेकर बात करते हुए नजर आए।

क्या है पूरा माजरा

दरअसल सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पति रणबीर कपूर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है यह कहती हुई नजर आती है। उन्होंने कहा था कि वह जब भी लिपस्टिक लगाती है तो रणबीर हटा देते हैं। इसलिए वह हमेशा न्यूड कलर को चुनती हैं। इस पर यूजर्स को मानो एक मौका मिल गया और उन्होंने इसकी सच्चाई जाने बगैर रणबीर को कंट्रोलिंग पति कहने लगे।

एक्टर होने की वजह से लोगों को मिलता है मौका

अब रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह इस बारे में बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि “अगर आप एक आर्टिस्ट हैं और काम कर रहे हैं तो नेगेटिविटी भी बहुत जरूरी है स्टार्स के लिए। बैलेंस के लिए पॉजिटिविटी और नेगेटिविटी दोनों ही मायने रखती है।” इस वीडियो में उन्होंने कहा कि “मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं इसलिए मुझे इससे निपटने की जरूरत नहीं है और यह एक अच्छी बात है। मुझे लगता है कि कभी-कभी नेगेटिविटी भी जरूरी है क्योंकि आप एक कलाकार हैं। ऐसे में आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनी रहती है। मेरा ध्यान हमेशा सही एक्टिंग पर रहा है।

टॉक्सिक मर्दानगी के खिलाफ रणबीर ने कहीं ये बात

इस बारे में एक्टर ने आगे कहा कि “हाल ही में मैंने एक आर्टिकल पढ़ा जिसमें मेरे टॉक्सिक होने की बात कही गई।हालांकि मैं उस स्टेटमेंट को गलत नहीं कह रहा हूं ना ही मैं उन लोगों को गलत कह रहा हूं जो मेरे बारे में ऐसा बोले हैं। मैं उन लोगों के साथ हूं जो टॉक्सिक मर्दानगी के खिलाफ हैं लेकिन अगर वह मुझे इसका चेहरा बनाकर यूज करना चाहते हैं तो उसमें भी मुझे कोई परेशानी नहीं है। उनकी लड़ाई काफी बड़ी है। मेरी यह छवि पब्लिक की है लेकिन मैं वैसा नहीं हूं। वे लोग इसके मालिक हैं जिन्हें मेरा काम पसंद आता है या नहीं।” रणबीर कपूर का यह जवाब ट्रोलर्स के लिए वाकई हैरान कर देने वाली है।

इन फिल्मों में दिखाई देंगे रणबीर-आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां आलिया भट्ट बहुत जल्द ‘जिगरा’ फिल्म में नजर आने वाली है। वहीं रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में दिखाई देंगे। दोनों अपने काम और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना जानते हैं। फिलहाल अपनी बेटी राहा कपूर के साथ पैरेंटहूड को एंजॉय कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026