---Advertisement---

‘हमें तो पहले से पता था…’ Ranbir Kapoor आलिया भट्ट संग सात फेरे लेने से पहले भी थे शादीशुदा! जानिए क्यों एक्टर ने लोगों के बीच मचाई सनसनी

Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट संग शादी के बंधन में बंधने वाले रणबीर कपूर अपनी पहली शादी को लेकर बात करते हुए नजर आए। इस दौरान एक जबरदस्त खुलासा किया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2025 12:03 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर Alia Bhatt के साथ शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं और उनकी एक प्यारी बेटी राहा कपूर भी है। इस सब के बीच Ranbir Kapoor ने अपनी पहली शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर फिलहाल हलचल मचा रही है। यह दिलचस्प किस्सा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे सुनने के बाद यूजर्स इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। हालांकि पहली शादी और पहली पत्नी को लेकर ऐसा क्या बोल गए रणबीर कपूर जो फिलहाल लोगों के बीच सुर्खियों में है और यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor की एक फैन ने घर के गेट पर आकर किया कांड

पिंकविला के रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई कि हाल ही में एक पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआती दिनों की एक चौंकाने वाली कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि एक फैंस पर क्रेज किस कदर हावी हो गया कि वह शादी करने के लिए उनकी गेट तक पहुंच गई थी। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनकी एक फैन उनके घर के गेट तक पहुंच गई थी। इस दौरान उसके साथ पंडित भी थे। पंडित की मौजूदगी में उसने टिका लगाए और वह फूल छोड़ गई।

Ranbir Kapoor की Alia Bhatt से पहले की शादी की कहानी सुनकर लोगों ने लिए मजे

आलिया भट्ट के पति और बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर ने बताया कि “मैं उनसे कभी नहीं मिला लेकिन मेरे वॉचमैन ने मुझे इस बारे में बताया। मैं उस समय शहर से बाहर था इसलिए यह मेरे लिए काफी क्रेज़ी था। मैं अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिला हूं इसलिए मैं किसी समय उनसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं।” ऐसे में Ranbir Kapoor ने कहा कि वह उसे फैन से मिलना चाहते हैं जो उनके गेट पर उनकी गैर मौजूदगी में उनके साथ शादी कर चुकी है और इस बात की खबर उन्हें भी नहीं हुई। हालांकि इस खबर पर एक यूजर ने लिखा, “हमें यह पहले से पता था।” तो एक ने कहा, “वन साइडेड लव सुना है वन साइड शादी ऐसा भी हो सकता है क्या।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण और लव एंड वार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें आखिरी बार एनिमल फिल्म में देखा गया जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके अलावा पर्सनल लाइफ में वह अपनी पत्नी Alia Bhatt के साथ बिता रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026