---Advertisement---

मणिपुरी दुल्हा बने Randeep Hooda की वेडिंग फोटो वायरल, ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखी Lin Laishram

Randeep Hooda Lin Laishram: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की लव स्टोरी को आज एक खास मुकाम मिल गया क्योंकि कपल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दूल्हे के लुक में रणदीप का अंदाज देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं तो लिन के लुक पर लोगों की निगाहें अटक गई है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 29, 2023 6:13 अपराह्न

randeep hooda
Follow Us
---Advertisement---

Randeep Hooda Lin Laishram: बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकार में से एक रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। फिलहाल एक्टर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी को लेकर लाइमलाइट में है फैंस की नजरें वेडिंग फोटोज पर है। वहीं अब रणदीप का दूल्हा वाला लुक और दुल्हन बनी लिन चर्चा में है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 47 साल के रणदीप मणिपुरी दूल्हा वाले अंदाज में लाइमलाइट में आ गए हैं। वहीं फैंस दुल्हनिया यानी लिन लैशराम के लुक को देखते रह गए।

वेडिंग आउटफिट में छा गए रणदीप और लिन

शादी के लिए रणदीप हुड्डा के लुक की बात करें तो यह काफी अलग है। दरअसल रणदीप व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने खास दिन पर व्हाइट कॉटन धोती को पैंट के साथ स्टाइल किया है और मैचिंग कुर्ते के साथ खास टच देते हुए दिखे। वहीं उनका दूल्हा वाला पगड़ी भी काफी खास है जो मणिपुर के ट्रेडीशन से है। इतना ही नहीं एक्टर गले में व्हाइट शॉल कैरी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रेडिशनल ज्वेलरी और मैरून ड्रेस में लिन लैशराम काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर वेडिंग वेन्यू वायरल

Randeep Hooda wedding

रणदीप हुड्डा मणिपुर के इंफाल में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ-साथ फेरे लेने वाले हैं। वही सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर वेडिंग वेन्यू तक की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। एक झलक की बात करें तो गेट के एंट्रेंस पर लिन और रणदीप के नाम का बोर्ड लगा हुआ है और इस पर लिखा है, “साथ बेहतर है सही जगह भी है।”

शादी में खास तैयारी

Randeep Hooda wedding

वहीं वेडिंग वेन्यू से और भी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें खाने के स्टॉल लगाए जा रहे हैं और मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की जा रही है। कहा जा रहा है कि यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी जिसमें क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही शामिल होंगे। रणदीप अपनी दुल्हनिया को ले जाने के लिए 27 नवंबर को इंफाल पहुंचे वहीं अब उनका मणिपुरी दूल्हा वाला लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लव स्टोरी है खास

Randeep Hooda wedding

बता दे कि रणदीप ने खुद इस बात का खुलासा किया कि लिन के साथ उनकी दोस्ती थिएटर के दिनों से ही है। जब वह मिले थे तो सिर्फ दोस्त थे और यह दोस्ती बाद में प्यार में तब्दील हो गई। आज शादी के बंधन में बंध रहे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी भी देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026