---Advertisement---

Rani Mukerji का शानदार 30 साल इंडस्ट्री में पूरा हुआ तो निकले आंसू, ऑस्ट्रेलिया की लाट्रोब यूनिवर्सिटी से मिला कौन सा सम्मान, वीडियो वायरल

Rani Mukerji: आखिर किस उपाधि को प्राप्त करने के समय एक्ट्रेस भावुक नजर आई हैं और ऑस्ट्रेलिया से उनके इस वीडियो ने उनके फैंस को इमोशनल कर दिया है। जानिए क्यों सुर्खियों में है एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2026 5:44 अपराह्न

Rani Mukerji
Follow Us
---Advertisement---

Rani Mukerji: बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में एक विशेष स्थान मिला है और उनकी उपलब्धि ही कुछ ऐसी है कि लोग उन्हें दिलोजान से चाहते हैं। वही इस सबके बीच रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने को लेकर विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की लाट्रोब यूनिवर्सिटी से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह भावुक नजर आती है। उनके आंखों के आंसू नहीं रुक पाते हैं। यह सच है कि इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली रानी मुखर्जी अपनी हर तरह की फिल्मों को लेकर जानी जाती हैं लेकिन इस सब के बीच आखिर उन्हें किस सम्मान से सम्मानित किया गया।

रानी मुखर्जी को मिला कौन सा विशेष सम्मान

 

रिपोर्ट्स की माने तो रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की लाट्रोब यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं इसके साथ ही इस उपाधि को प्राप्त करते समय एक्ट्रेस के आंखों से आंसू निकल पड़े और यह इमोशनल पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।जहां देखा जा सकता है कि व्हाइट और रेड गाउन पहनी हुई रानी मुखर्जी अपने आंखों के आंसू रोकते हुए नजर आती है।

Rani Mukerji की उपलब्धि जान फैंस हुए गर्वित

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में रानी मुखर्जी के तीन दशक लंबे फिल्मी सफर के लिए उन्हें स्पेशल रिकॉग्निशन अवॉर्ड दिया गया। इस इमोशनल मोमेंट ने हर फैंस को गर्वित कर दिया है और सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी ट्रेंड कर रही है। लोगों का कहना है कि यह तीन दशक एक्ट्रेस ने जिस तरह से अपना फ़िल्मी करियर दिया है वह वाकई इंस्पायरिंग है। इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रानी मुखर्जी ने इस दौरान यह भी कहा कि वह अपने करियर में उन्ही फिल्मों को स्थान दी है जिसे वह अपनी निजी जिंदगी में भी ठीक मानती है।

जाहिर तौर पर मर्दानी जैसी फिल्मों से अपनी एक खास पहचान बनाने वाली रानी मुखर्जी ने करियर में एक से बढ़कर एक मूवी दी है। कुछ कुछ होता हो या कभी खुशी कभी गम, वीरजारा जैसी कई शानदार फिल्में उनके करियर की बेस्ट और यादगार परफॉर्मेंस है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 1, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 1, 2026

Bigg Boss 2020

अक्टूबर 1, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 55

अक्टूबर 1, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 7

अक्टूबर 1, 2026

Ajay Devgn

अक्टूबर 1, 2026