---Advertisement---

Ranjith: ‘क्या इस आदमी की हद नहीं हो गई…’ मलयालम फिल्म निर्माता की सजा पर उठे सवाल, गिरफ्तारी के बीच शुरू हुआ बवाल

Ranjith: मलयालम फिल्म के मशहूर निर्माता की लिस्ट में शुमार शख्स को एक बार फिर से गिरफ्तार किया गया। इसने सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी है लेकिन इस सबके बीच रेडिट ने सजा को लेकर सवाल उठाए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2026 10:35 पूर्वाह्न

Ranjith
Follow Us
---Advertisement---

Ranjith: मलयालम फिल्म निर्माता और यौन उत्पीड़न के मामले कुछ नए नहीं है। इसमें हर बार कुछ ऐसे खुलासे होते हैं जो निश्चित तौर पर मॉलीवुडइंडस्ट्री को लेकर सवाल खड़े करते हैं। वहीं इस सबके बीच कहा जा रहा है कि मंगलवार को रंजीत की एक बार फिर गिरफ्तारी हुई। जी हां निर्माता के तौर पर मशहूर इस शख्स का नाम उत्पीड़न मामले में कोई नया नहीं है क्योंकि इन पर पहले भी सवाल उठाए जा चुके हैं। यह सब के बीच रेडिट यूजर भड़क उठे हैं और उनकी सजा को लेकर सवाल करते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जो चर्चा में है।

आखिर किस वजह से हुई Ranjith की गिरफ्तारी

Ranjith under arrest
byu/poldemol- inInsideMollywood

दरअसल रंजीत की गिरफ्तारी इस बार एक युवा अभिनेत्री द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई है जिन्होंने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस इसके बाद मलयालम फिल्म निर्माता के पिछले रिकार्ड को भी चेक कर रही है और इस बार गहराई से जांच कर रही है। हालांकि रंजीत के पिछले सेक्सुअल हैरेसमेंट के सभी केस से बरी कर दिया गया था। इस बार फिर उन पर आरोप लगने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है।

रेडिट यूजर ने रंजीत को लेकर दागे तीखे सवाल

रंजीत को लेकर रेडिट यूज़र ने कहा, “अभी-अभी न्यूज़ पर देखा कि एक युवा अभिनेत्री की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि हमें अभी तक यह नहीं पता चला कि असल में हुआ क्या है। फिर भी मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस आदमी की हद नहीं हो गई या फिर जब अपराधियों को पहली बार सजा नहीं मिलती तो क्या वह ऐसा ही करते हैं।” वहीं इसके जवाब में एक यूजर ने कहा, “उसकी पत्नी मेरी दूर की रिश्तेदार है। बहुत अच्छी और दयालु महिला। उसने उस पर से उम्मीद छोड़ दी है। बालुसेरी इलाके के आस-पास हर कोई उसे इतने लंबे समय से किलुक्कम एक्ट्रेस के साथ घूमते हुए देख रहा है।”

रंजीत की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का रोष देखा जा रहा है और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की जा रही है। पुलिस की जांच में क्या खुलासा होता है यह देखना दिलचस्प है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026