---Advertisement---

Ranna Ch Dhanna: इस बार क्या कमाल दिखायेगी Diljit Dosanjh, Sonam Bajwa और Shehnaaz Gill की तिकड़ी? फैंस हुए एक्साइटेड

Ranna Ch Dhanna: साल 2021 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘होंसला रख’ में Diljit Dosanjh, Sonam Bajwa और Shehnaaz Gill लोगों का मनोरंजन करते नज़र आए थे। वहीं अब एक बार फिर यह तिकड़ी फिल्म ‘रन्ना च धन्ना’ में दिखाई देगी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 12, 2023 2:09 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Ranna Ch Dhanna: पंजाबी सिंगर और अभिनेत्री शहनाज़ गिल ने हाल ही में बॉलीवुड के भाई यानी सलमान खान के साथ फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं अब अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहनाज़ अब जल्द ही पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ एक फ़िल्म में नज़र आएंगी। 

Diljit Dosanjh के साथ इस फ़िल्म में नज़र आएंगी Shehnaaz Gill

मंगलवार को पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म ‘Ranna Ch Dhanna’ का पोस्टर रिलीज़ किया। फ़िल्म के इसी पोस्टर को Shehnaaz Gill ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा “इश्क ने ग़ालिब निकम्मा कर दिया वरना चीज़ तो हम थे काम की। फ़िल्म ‘Ranna Ch Dhanna’ 2 अक्टूबर, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी!!!” आपको बता दें कि यह पोस्टर एनिमेटिड है जिसमें दिलजीत दोसांझ दुल्हा बने नज़र आ रहे हैं। वहीं उनके साथ फ़िल्म की 2 मेन लीड भी हैं। 

इनमें से एक पंजाबी फ़िल्मों की स्टार Sonam Bajwa हैं तो दूसरी तरह Shehnaaz Gill नज़र आ रही हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब Diljit Dosanjh, Sonam Bajwa और Shehnaaz Gill एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। इससे पहले साल 2021 में रिलीज़ हुई पंजाबी फ़िल्म ‘होंसला रख’ में भी यह तीनों कलाकार लोगों को हंसाते दिखे थे। वहीं इन तीनों स्टार्स को एक बार फिर साथ में देखने के लिए दर्शक अब काफ़ी उत्साहित हैं। 

‘Ranna Ch Dhanna’ के पोस्टर पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया 

Diljit Dosanjh, Sonam Bajwa और Shehnaaz Gill को फ़िल्म ‘होंसला रख’ के बाद अब फ़िल्म ‘Ranna Ch Dhanna’ में साथ आता देख कर फैंस बहुत उत्साहित हैं। एक यूज़र ने Shehnaaz Gill द्वारा शेयर किये पोस्टर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “बिग बॉस की सबसे कामयाब कन्टेस्टेंट।” दूसरे यूज़र ने लिखा “ये तो सच में सरप्राइज़ है हम सब लिये।” तीसरे यूज़र ने लिखा “दिलजीत, शहनाज़ और सोनम की तिकड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है।” एक यूज़र ने कमेंट किया “मुझे उम्मीद है ‘हौंसला रख’ की तरह यह फिल्म भी सुपर डुपर हिट होगी।” एक और यूज़र ने लिखा “क्या बम फोड़ा है, मज़ा आ गया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Toxic

अप्रैल 15, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27

अप्रैल 15, 2026

Dacoit Box Office Collection Day 5

अप्रैल 15, 2026

Bobby Deol

अप्रैल 15, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026