---Advertisement---

बदल गई जिंदगी! बेबी गर्ल संग Ranveer Singh और Deepika Padukone के चेहरे पर दिखा मिलियन डॉलर स्माइल, एक्ट्रेस ने कहीं ये बात

Ranveer Singh and Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण बेबी गर्ल के साथ अस्पताल से बाहर आई और इसकी झलक देखने के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। देखने वाले तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यहां देखें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2024 2:47 अपराह्न | Updated: सितम्बर 15, 2024 7:25 अपराह्न

Ranveer Singh and Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh and Deepika Padukone: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 8 सितंबर को एक क्यूट बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन चुके हैं। ऐसे में दीपिका आज यानी 15 सितंबर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं जिसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर की बात करें तो दीपिका के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है और इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि सिंघम एक्सप्रेस का अंदाज देखने के बाद लोग फिदा हो गए। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम बायो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

बेबी गर्ल को इस तरह देखते नजर आए Ranveer Singh और Deepika Padukone

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें और वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें दीपिका अपनी बेटी को गोद में लेकर नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह भी बेबी गर्ल को देखते हुए नजर आए। रणवीर और दीपिका बेबी गर्ल को जिस तरह देख रहे हैं वह उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। यही वजह है कि फैंस खुश हो गए हैं। दोनों के चेहरे का स्माइल उनकी खुशी दिखाने के लिए काफी है और इस दौरान दीपिका के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। दीपिका गॉगल्स से अपने इस लोक को कंप्लीट कर रही है।

Deepika Padukone ने बदला इंस्टाग्राम बायो

वहीं इस सबके बीच दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। लोगों का कहना है कि क्या दीपिका अपनी बेटी की देखभाल खुद करेंगी और इसके लिए वह नैनी का सहारा नहीं लेंगी। हालांकि देखना दिलचस्प होने वाला है लेकिन इस सबके बीच दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बायो को अपडेट कर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हुई है। दरअसल दीपिका ने बायो में कुछ ऐसा लिखा जो लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है। एक्ट्रेस ने ‘फॉलो योर ब्लिस’ को बदलकर ‘फीड बर्प स्लीप रिपीट’ लिखा जो यह बात बताने के लिए काफी है की एक्ट्रेस कि जिंदगी बदल गई है और अब वह अपनी मां बनने की जिम्मेदारी पूरी तरह निभा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026