---Advertisement---

Aishwarya-Abhishek के बाद Ranveer Singh Deepika Padukone में तनातनी की अफवाहें, क्यों Reddit यूजर ने कहा ‘पाखंडी’ तो बचाव में उतरे फैंस

Ranveer Singh Deepika Padukone: ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के बाद रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के रिश्ते पर रेडिट यूजर ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर अफवाह का सिलसिला जारी है। इस सब के बीच कपल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन फैंस सपोर्ट में खड़े हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2025 6:06 अपराह्न

Ranveer Singh Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh Deepika Padukone: रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड में लोकप्रिय नामों में से एक है लेकिन उनके रिश्ते हमेशा चर्चा में होते हैं। हालांकि ये कई दफा सवालों के घेरे में भी आए हैं। वहीं इस सबके बीच रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपने जन्मदिन को लेकर सुर्खियों में रहे जहां उन्हें फैंस और सेलेब्स से बधाइयां मिली। वहीं लोगों की नजरें इस बात पर टिक गई कि आखिर दीपिका पादुकोण ने उन्हें क्यों नहीं विश किया। रेडिट यूजर ने दीपिका पादुकोण को पाखंडी कहा। ऐसे में Aishwarya Rai Abhishek Bachchan के बाद Ranveer Singh Deepika Padukone के रिश्ते पर सवाल उठने लगे। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल्स।

ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के बाद रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की शादी पर उठे सवाल

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan के रिश्ते पर सवाल उठाए गए तब कपल ने लंबे समय तक चुप्पी बरकरार रखी थी। फिर बाद में अलग अंदाज में इस बात की पुष्टि कर दी कि वे साथ हैं। अफवाहों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस बार घेरे में Ranveer Singh Deepika Padukone आ गए हैं। रेडिट पर लिखा गया, “क्या दीपिका पाखंडी नहीं है दीपिका ने रणवीर कपूर की नई मूवी धुरंधर लुक या किसी भी चीज के बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं की है। यहां तक कि हैप्पी बर्थडे भी विश नहीं की लेकिन रणवीर सिंह हमेशा उसके लिए खुश रहते हैं। उन्हें अपने पति की थोड़ी प्रशंसा करनी चाहिए।”

Ranveer Singh Deepika Padukone के सपोर्ट में क्या कह रहे फैंस

गौरतलब है कि इसी तरह की अफवाहें रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को भी झेलनी पड़ी थी। जहां उनके रिश्ते को तलाक तक का नाम दिया जाने लगा। वहीं अब जब Ranveer Singh Deepika Padukone के रिश्ते पर सवाल उठने लगे तब उनके सपोर्ट में फैंस खड़े होने लगे हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “क्या बात कर रहे हो क्या आपको नहीं लगता कि हम लोग चुगलखोर हैं लेकिन हमारी भी एक स्टैंडर्ड है।” वहीं एक यूजर ने कहा, ” लोगों का रिलेशनशिप सोशल मीडिया पोस्ट से तय नहीं होता है ग्रो अप, सोशल मीडिया सब कुछ नहीं है।”

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की अफवाहों पर फिलहाल कपल की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है लेकिन यह सिलसिला जारी है। वर्कफ्रंट की बात करें रणवीर सिंह बहुत जल्द धुरंधर फिल्म में दिखाई देने वाले हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026