---Advertisement---

क्या Ranveer Singh के गले में पड़े नेकलेस पर आपने किया गौर? कीमत जानकर दातों तले दबा लेंगे उंगलियां

Ranveer Singh: महंगे लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह ने अपने गले में नेकलेस को फ्लॉन्ट किया लेकिन इसकी कीमत आपके होश को उड़ा देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2024 6:17 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: अपने फैशन से हर बार लोगों की बोलती बंद कर देने वाले रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में बनी रहते हैं। अजीबो गरीब ड्रेस को फ्लॉन्ट करने में इस एक्टर का वाकई कोई जवाब नहीं है। ऐसे में बीते दिन जब उन्हें मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया तो लोगों की नजरें उनके व्हाइट लुक पर अटक गई। लेकिन क्या आपने उनके गले में पड़े हुए नेकलेस को देखा है। इस नेकलेस की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे और आप यही सोचेंगे कि लोग इतनी कीमत में कैसे नेकलेस पहन सकते हैं मैं तो इसमें गाड़ी बंगला खरीद लूं।

महंगे लाइफस्टाइल को मेंटेन करते हैं Ranveer Singh

रणवीर सिंह ज्वेलरी ब्रांड Tiffany & Co. स्टोर लॉन्च के लिए पहुंचे थे और इस दौरान उनके लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल एक्टर इस दौरान साटिन शर्ट और ट्राउजर को स्टाइल करते हुए दिखे। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट बेली से अपने लुक को कंप्लीट किया। लोगों की निगाहें तो उनके गले में पड़े नेकलेस पर टिक गई जिसे वह फ्लॉन्ट कर रहे थे। अब इस नेकलेस की कीमत ऑनलाइन वायरल हो रही है और इसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

नेकलेस की कीमत है चौंकाने वाली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डायमंड नेकलेस की कीमत इतनी है जिससे कोई आम इंसान घर और गाड़ी खरीद ले। इस नेकलेस की कीमत जानने के बाद इस बात में कोई शक नहीं है कि रणवीर सिंह अपने स्टाइल को मेंटेन रखने के लिए कितना खर्च करते हैं। रिपोर्ट की माने तो इस नेकलेस की कीमत 2 करोड़ बताई जा रही है। निश्चित तौर पर इसे सुनने के बाद आपको एक झटका लगा होगा।

दीपिका पादुकोण से अलग होने की उड़ी अफवाहें

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सितंबर में कपल अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। बीते दिन सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह वायरल हो गई कि रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीर हटा ली है। इसके बाद उनके अलग होने की खबरें आने लगी लेकिन रणवीर ने अपने अंदाज में ट्रोलर्स का मुंह चुप कर दिया। उन्होंने इस इवेंट में बताया कि उन्हें अपनी इंगेजमेंट रिंग और शादी की रिंग सबसे ज्यादा पसंद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जून 25, 2026

Jalaun Viral Video

जून 25, 2026

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Video

जून 25, 2026

Prahaar Teaser

जून 25, 2026