Ranveer Singh: धुरंधर और धुरंधर 2 से बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ के करीब छाप चुके एक्टर जिनकी दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस सबके बीच FWICE ने बीते दिन इस बात की घोषणा की थी कि वह अपने कर्मचारियों के साथ रणवीर सिंह के लिए काम नहीं करेंगे। इसके बाद बैन की खबरें आने लगी। वहीं अशोक पंडित ने सफाई दी और कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से रणवीर सिंह को नहीं रोक सकते हैं। वहीं इस सबके बीच खबर आ रही है कि डॉन 3 कंट्रोवर्सी में फरहान अख्तर और धुरंधर एक्टर के बीच सलमान खान मिडिएटर बने हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट क्या है जो आपके दिमाग को हिला सकता है।
सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से की बात
FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 को लेकर धोखाधड़ी की है और उन पर 45 करोड़ का हर्जाना भरने कहा लेकिन अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के अलग-अलग दृष्टिकोण सुने। इस दौरान दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं सलमान खान ने फरहान खान को समझाया कि फिल्म इंडस्ट्री में रचनात्मक मतभेद होना आम बात है। वहीं उन्होंने दोनों ही पक्ष को यह बात समझने की कोशिश की कि इस बात को आगे ना खींचे और प्रोफेशनल मामले में एक दूसरे के साथ भविष्य में काम करें।
क्या डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी से रणवीर सिंह का छूटा पीछा
कहा जा रहा है कि सलमान खान, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच मिडिएटर बनकर उतरे और दोनों ही पक्षों को समझाकर अपनी बात कही है। यह मामला क्या यही तक सिमट जाता है या आगे भी इसकी कंट्रोवर्सी देखने को मिलती है यह आने वाले समय में पता चलेगा। बता दे कि 2023 में डॉन फ्रेंचाइजी डॉन 3 की अनाउंसमेंट फरहान अख्तर द्वारा की गई थी और रणवीर सिंह को चेहरा बताया गया था। हालांकि लंबे समय तक फिल्म ठंडे बस्ते में गई। तब जाकर यह खबर सामने आएगी रणवीर सिंह ने क्रिएटिव मतभेद की वजह से फिल्म से किनारा कर लिया है। इसके बाद फरहान अख्तर कानूनी लड़ाई पर उतर गए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह प्रलय फिल्म में नजर आने वाले हैं।
