Ranveer Singh: बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल जिनकी एक झलक देखने के लिए फैंस इंतजार करते हैं और वह कोई और नहीं बल्कि हमारे दीपवीर है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर लोगों में किस कदर बेकरारी हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। इस सबके बीच दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा के बीच ऐक्ट्रेस अपनी बेटी दुआ के साथ पहली बार म्यूजिकल लाइव इवेंट में पहुंची। इस दौरान रणवीर सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन फैंस का ध्यान बैकग्राउंड आवाज पर अटक गई है। आइए जानते हैं क्या है वीडियो में जिसने लोगों को आकर्षित किया है।
लाइव इवेंट में पहली दफा पहुंची दुआ को लेकर क्या बोले Ranveer Singh
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में लाइव म्यूज़िकल परफ़ॉर्मेंस पर बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि “रविवार की सुबह बहुत खूबसूरत थी। थिएटर में बहुत एनर्जी थी। सभी बच्चे और उनके मम्मी-पापा और दादा-दादी शो का मज़ा ले रहे थे, खूब मस्ती कर रहे थे, साथ में गा रहे थे और डांस कर रहे थे। बहुत मज़ा, खुशी, आनंद और रंग। यह सच में एक बहुत प्यारा अनुभव था।”
क्या लोगों को सुनाई दी दुआ की आवाज दुआ की आवाज
इस दौरान धुरंधर एक्टर ने आगे कहा, “यह हमारे लिए थोड़ा ज़्यादा खास है क्योंकि यह हमारी दुआ बेबी का पहला शो है। और मैं NMACC की टीम का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें दुनिया भर से ये अनुभव दिए और हमें ऐसी यादें बनाने का मौका दिया जो ज़िंदगी भर रहेंगी।” इस दौरान बैकग्राउंड में बच्चे की आवाज सुनाई दे रही है जिसे कथित तौर पर लोग दुआ की मान बैठे हैं। इस आवाज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसे फैंस बार-बार सुन रहे हैं।
दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म है कौन सी
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जहां शाहरुख खान के साथ किंग और अल्लू अर्जुन की राजा में नजर आने वाली है तो रणवीर सिंह की आगामी फिल्म प्रलय है। हाल ही में कपल ने अपनी बेटी के हाथ में पॉजिटिव प्रेगनेंसी किट देकर लोगों को खुशखबरी दी है।
